नॉलेज

जब दो ट्रेनों की भिड़ंत ने छीन ली 250 जिंदगियां, चारो तरफ पसरा रहा मातम; जानें घटनाक्रम

20 August History: इतिहास के पन्नों में 20 अगस्त की तारीख के नाम कई घटनाएं दर्ज हैं। आज ही के दिन उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में हुई रेल दुर्घटना में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा भारत और नेपाल में 6.5 तीव्रता वाला भूकंप आया, जिसने भीषण तबाही मचाई थी।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1921 में केरल के मालाबार में मोपला विद्रोह की शुरुआत।
  • 1944 में भारत के नौवें प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म।
  • 2002 में फलस्तीनी छापामार नेता अबू निदाल मृत पाया गया।

20 August History: इतिहास में 20 अगस्त का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दरअसल, 1995 में इसी दिन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के बीच उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आमने-सामने की भीषण टक्कर में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

देश-दुनिया के इतिहास में 20 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1828 : राम मोहन राय द्वारा स्थापित ब्रह्म समाज का पहला अधिवेशन कलकत्ता (अब कोलकाता) में आयोजित किया गया।

1913 : फ्रांस के एडोल्फ पेगोड पैराशूट के जरिए विमान से उतरने वाले पहले पायलट बने।

1921 : केरल के मालाबार में मोपला विद्रोह की शुरुआत।

1944 : भारत के नौवें प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म।

1955 : मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकड़ों लोग मारे गए।

1979 : तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिन बाद इस्तीफा दिया।

1988 : भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।

1995 : पुरूषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के बीच आमने-सामने की टक्कर में 250 से ज्यादा लोगों की मौत।

1991 : उत्तरी यूरोपीय देश एस्टोनिया ने तत्कालीन सोवियत संघ से अलग होने की घोषणा की।

2002 : फलस्तीनी छापामार नेता अबू निदाल मृत पाया गया।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article