नॉलेज

जब अमेरिकी तैराक ने पेश की मिसाल और ओलंपिक में जीते आठ स्वर्ण पदक, जानें आज का तारीख का इतिहास

17 August History: इतिहास के पन्नों में 17 अगस्त की तारीख के नाम कई घटनाएं दर्ज हैं, लेकिन एक प्रमुख घटना ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। दरअसल, बीजिंग ओलंपिक खेलों में अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने आठ स्वर्ग पदक जीतकर एक मिसाल कायम की। हालांकि, वो एथेंस ओलंपिक में छह गोल्ड मेडल जीत चुके थे।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1858 में हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया।
  • 1917 में इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1999 में तुर्किये में आया ज़ोरदार भूकंप।

17 August History: इतिहास में 17 अगस्त की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाओं की बात करें तो 2008 के बीजिंग ओलंपिक खेलों में अमेरिका के तैराक माइकल फेल्प्स ने आठ स्वर्ण पदक जीतकर इंसानी कौशल की एक मिसाल कायम की।

सात साल की उम्र से तैराकी सीखने वाले फेल्प्स ने एथेंस ओलंपिक में छह गोल्ड मेडल जीते थे, लेकिन बीजिंग ओलंपिक में उन्होंने तैराकी की सभी स्पर्धाओं में आठ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच डाला। उनका यह कारनामा ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी चुनौती है।

देश दुनिया के इतिहास में 17 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1836 : ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबधित पंजीकरण स्वीकार किये गये।

1858 : हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया।

1909 : मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या के मामले में पेंटोनविली कैदखाने में फांसी दी गयी।

1915 : चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मौत।

1917 : इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1941 : पूर्वी जर्मनी सरकार ने बर्लिन की दीवार का काम पूरा किया।

1947 : भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकडी स्वदेश रवाना।

1978 : तीन अमरीकियों ने हॉट एयर बैलून से अटलांटिक महासागर को पार किया।

1982 : जर्मनी में पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिये उपलब्ध की गई।

1988 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाल्ड राफेल की एक विमान दुर्घटना में मौत।

1999 : तुर्किये में ज़ोरदार भूकंप के कारण कम से कम एक हज़ार लोगों की मौत।

2002 : रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इन्कार किया.

2005 : पूरा बांग्लादेश बम धमाकों से दहला। 63 ज़िलों में लगभग 400 विस्फोट।

2008 - अमेरिका के महान तैराक माइकल फेल्प्स ने बीजिंग ओलंपिक खेलों में तैराकी में आठ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाया।

2020 : भारतीय शास्त्रीय संगीत के सबसे सशक्त हस्ताक्षर पंडित जसराज का निधन।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article