जब दर्द से कराहा था नेपाल का शाही परिवार, राजमहल में हुआ था सामूहिक हत्याकांड; पढ़ें आज का इतिहास

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 1, 2024, 09:30 AM IST

1 June History: नेपाल के राजमहल में आज के दिन सामूहिक हत्या कांड में राजा, रानी, राजकुमार और राजकुमारियां मारे गए। राजा के भाई ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह देश के नये राजा बने। इस बड़ी घटना ने देश के पूरे इतिहास का रूख मोड़ दिया। वहीं, एक जून भारतीय सिनेमा के इतिहास में भी अपना एक अहम मुकाम रखता है। यह नरगिस का जन्म दिन है, जिन्हें हिन्दी सिनेमा के इतिहास की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिना जाता है।

1 June History: साल के छठे महीने का यह पहला दिन हमारे पड़ोसी देश में घटी एक दर्दनाक घटना के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। दरअसल नेपाल में आज के दिन की एक बड़ी घटना ने देश के पूरे इतिहास का रूख मोड़ दिया। इस दिन नेपाल के राजमहल में हुए सामूहिक हत्याकांड में राजा, रानी, राजकुमार और राजकुमारियां मारे गए। राजा के भाई ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह देश के नये राजा बने।

Today_History

एक जून का इतिहास

एक जून भारतीय सिनेमा के इतिहास में भी अपना एक अहम मुकाम रखता है। यह नरगिस का जन्म दिन है, जिन्हें हिन्दी सिनेमा के इतिहास की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिना जाता है। फिल्म मदर इंडिया में मां के किरदार को उन्होंने जिस शिद्दत से जीया, अन्य फिल्मों में वह पत्नी और प्रेमिका के किरदार में भी उतनी ही सहज नजर आईं।

End of Feed