नॉलेज

सीमा सुरक्षा बल की कब हुई थी स्थापना? जानिए एक दिसंबर की तारीख क्यों है खास?

1 December History: इतिहास में एक दिसंबर का दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ दर्ज है। आज ही के दिन कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से मार्टिन लूथर किंग जूनियन के नेतृत्व में अश्वेत समुदाय के लोगों ने 381 दिन तक बसों का बहिष्कार किया। साथ ही आज ही के दिन 1965 में सीमा सुरक्षा बल की स्थापना हुई थी।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital

1 December History: इतिहास में एक दिसंबर का दिन बहुत सी घटनाओं के साथ दर्ज है। इनमें एक घटना कहने को तो मामूली सी है, लेकिन इसने इतना विशाल रूप धारण कर लिया कि यह इतिहास में जगह बना गई।

दरअसल 1955 में रोजा पार्क्स नाम की एक अश्वेत महिला अलाबामा में एक बस में सफर कर रही थी और उसने एक श्वेत सहयात्री के लिए सीट छोड़ने से इंकार कर दिया। तत्कालीन सरकारी नियम-कायदे के खिलाफ आचरण करने के सिलसिले में उन पर जुर्माना लगाया गया। इस घटना का जमकर विरोध हुआ और मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नेतृत्व में अश्वेत समुदाय के लोगों ने 381 दिन तक बसों का बहिष्कार किया।

देश-दुनिया के इतिहास में एक दिसंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1761 : मोम के पुतलों के संग्रहालय बनाने वाली मादाम तुसाद का जन्म।

1886 : समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का जन्म।

1955 : अश्वेत महिला रोजा पार्क्स ने एक श्वेत सहयात्री के लिए सीट खाली करने से इंकार किया। इस मामले ने बाद में बहुत तूल पकड़ा।

1959 : दुनिया के 12 देशों ने अंटार्कटिक संधि पर हस्ताक्षर करके अंटार्कटिक महाद्वीप को तमाम सैन्य गतिविधियों से मुक्त कर वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

1959 : बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।

1963 : नगालैंड भारत का 16वां राज्य बना।

1965 : सीमा सुरक्षा बल की स्थापना।

1973 : इजराइल के संस्थापक डेविड बेन गुरियन का निधन।

1987 : अफगानिस्तान में नये संविधान के अनुसार डा. नजीबुल्ला को देश का राष्ट्रपति चुना गया।

1988 : बांग्लादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत, पांच लाख लोग बेघर हुए।

1990 : ब्रिटेन और फ्रांस के बीच सुरंग बनाकर विश्व के इन दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ा गया।

2002 : आस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड को लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट श्रृंखला गंवानी पड़ी।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें