वाई एस शर्मिला आज कांग्रेस में हो सकती हैं शामिल, दिल्ली में करेंगी खरगे और राहुल से मुलाकात

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2024, 06:18 AM IST

YS Sharmila: शर्मिला अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वाई एस राजशेखर रेड्डी की बेटी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की छोटी बहन हैं।

YS Sharmila: वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) की संस्थापक वाई एस शर्मिला के गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक शर्मिला बुधवार रात नई दिल्ली पहुंचीं। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि एक बहुत ही प्रतिष्ठित हस्ती गुरुवार सुबह 10.30 बजे यहां कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी में शामिल होंगी। हालांकि, कांग्रेस ने सस्पेंस रखा है, लेकिन शर्मिला ने इसे लेकर साफ इशारा भी कर दिया।

YS Sharmila

वाई एस शर्मिला

खरगे और राहुल गांधी से करेंगी मुलाकात

यह पूछे जाने पर कि क्या वह चार जनवरी को कांग्रेस में शामिल हो रही हैं, शर्मिला ने दिल्ली हवाई अड्डा पर संवाददाताओं से कहा, हां, ऐसा ही लगता है। शर्मिला ने मंगलवार को हैदराबाद में अपनी पार्टी की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा था कि वह और पार्टी के अन्य नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी सहित शीर्ष नेतृत्व से मिलेंगे और दिल्ली में एक महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे।

End of Feed