यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ने इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट, बोले- सफलता आसान नहीं थी, ED ने जब्त कीं हैं लग्जरी कारें

ईडी की पहले से ही जांच के दायरे में रहे यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी की दुबई के क्रूजलाइनर पर हुई भव्य शादी ने ईडी का ध्यान उन पर और उनके अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क पर फिर से केंद्रित कर दिया है। द्विवेदी पर अवैध सट्टेबाजी ऐप को बढ़ावा देने का आरोप है।शादी में उनके रिश्तेदार और कुछ मशहूर हस्तियां शामिल हुईं।

Anurag Diwedi News: अवैध सट्टेबाजी ऐप को बढ़ावा देने के आरोपों का सामना करने वाले चर्चित यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर भावुक स्टेट्स पोस्ट लिखा है। अपने इस पोस्ट में अनुराग ने लिखा कि उनकी यह यात्रा संघर्षों से भरी है और अपने इस सफर में उन्होंने करोड़ों लोगों का दिल जीता है। उन्होंने लिखा है कि सफलता आसान नहीं थी, इसकेलिए उन्होंने हर स्तर पर लड़ाई लड़ी। साथ ही इस पोस्ट में उन्होंने 2025 में 'डिपार्टमेंट' से अचानक परेशानी का जिक्र किया है। पोस्ट के अंत में अनुराग ने खुद को 'किसान पुत्र' बताया।

anurag Diwedi

चर्चित यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी। तस्वीर-Instagram/anuragxcricket


रडार पर दुबई के क्रूजलाइनर पर हुई भव्य शादी

बता दें कि ईडी की पहले से ही जांच के दायरे में रहे यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी की दुबई के क्रूजलाइनर पर हुई भव्य शादी ने ईडी का ध्यान उन पर और उनके अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क पर फिर से केंद्रित कर दिया है। द्विवेदी पर अवैध सट्टेबाजी ऐप को बढ़ावा देने का आरोप है।शादी में उनके रिश्तेदार और कुछ मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। मशहूर हस्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। द्विवेदी दुबई में हैं और उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया है। लैम्बोर्गिनी, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज सहित कई महंगी कारें जब्त की गई हैं।

End of Feed