यंग इंडियन लिमिटेड धन शोधन में लिप्त थी- कोर्ट में ASG एस वी राजू का दावा, आरोपी हैं सोनिया गांधी और राहुल गांधी

यंग इंडियन केस में एएसजी राजू की दलीलों के बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई सोमवार को तय की है। ईडी का आरोप है कि गांधी परिवार के नियंत्रण वाली कंपनी ने धोखाधड़ी से संपत्ति अधिग्रहित की।

नेशनल हेराल्ड मामले में शनिवार को हुई अहम सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एस. वी. राजू ने अदालत में कई गंभीर आरोप पेश किए। उन्होंने कहा कि यंग इंडियन लिमिटेड, जो कि गांधी परिवार से जुड़ी एक निजी कंपनी है, धन शोधन (money laundering) में संलिप्त थी और इसे चंदा देने से लोगों को कांग्रेस पार्टी से चुनावी टिकट दिलवाने में मदद मिलती थी। ईडी के आरोपपत्र में सोनिया और राहुल गांधी, सैम पित्रोदा, यंग इंडियन, सुमन दुबे, सुनील भंडारी और डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड के नाम शामिल हैं।

End of Feed