'आपने PoK पाकिस्तान को दिया इसे वापस लेने का काम केवल मोदी सरकार करेगी', राज्यसभा में कांग्रेस को शाह का जवाब

अमित शाह ने यह भी कहा कि कांग्रेस को आतंकवाद के बारे में भाजपा से सवाल करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती रही है और सत्ता में रहते हुए उसने इस समस्या से निपटने के लिए कभी कोई ठोस नीति नहीं अपनाई। शाह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर उच्च सदन में हुई विशेष चर्चा का जवाब दे रहे थे।

Amit Shah address in Rajyasabha: संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर जारी चर्चा में शरीक होते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। गृह मंत्री ने कहा कि 'पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को आपने पाकिस्तान को दे दिया लेकिन इसे वापस लेने का काम केवल मोदी सरकार करेगी।' साथ ही शाह ने कहा कि हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता। गृह मंत्री ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय सुरक्षा को नजरंदाज करने और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

amit shah

राज्यसभा में शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। तस्वीर-PTI

कांग्रेस को आतंकवाद पर सवाल पूछने का अधिकार नहीं-शाह

शाह ने यह भी कहा कि कांग्रेस को आतंकवाद के बारे में भाजपा से सवाल करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती रही है और सत्ता में रहते हुए उसने इस समस्या से निपटने के लिए कभी कोई ठोस नीति नहीं अपनाई। शाह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर उच्च सदन में हुई विशेष चर्चा का जवाब दे रहे थे। गृह मंत्री ने चीन से संबंधित विदेश नीति को लेकर सवाल उठाने के लिए भी कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि विपक्षी दल का चीन प्रेम 1960 के दशक से चला आ रहा है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस की प्राथमिकता देश की सुरक्षा नहीं है। उसका मकसद केवल वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति है... आतंकवाद ने भारत में जड़ें जमाईं, फैला और बढ़ा... इसका एकमात्र कारण कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति और कमजोर नीतियां हैं।’

End of Feed