टिकैत के भाई के कहने पर माने पहलवानः गंगा में नहीं बहाए मेडल, पर मोदी सरकार को दिया पांच दिन का अल्टीमेटम

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 30, 2023, 08:16 PM IST

Indian Wrestlers Protest: दरअसल, देश के टॉप पहलवान (बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक समेत सभी प्रदर्शनकारी) अपने सारे पदक पवित्र गंगा नदी में फेंकने के लिए मंगलवार शाम को हरिद्वार (उत्तराखंड) पहुंच थे। पहलवानों ने इसके बाद कहा था कि वे दिल्ली वापस आएंगे और इंडिया गेट पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

Indian Wrestlers Protest: ‘हर की पौड़ी’ पर गंगा में अपने सारे मेडल बहाने पहुंचे पहलवानों को किसान नेता नरेश टिकैत ने रोका। मंगलवार (30 मई, 2023) शाम जब उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा घाट किनारे जमीन पर बैठकर महिला पहलवान रो रही थीं, तभी कुछ देर बाद वहां टिकैत पहुंचे। उन्होंने गंगा में अपने मेडल बहाने पर अड़े इन एथलीट्स को समझाया-बुझाया और फिर उनके पदक एक पोटली में जमा कराए। उन्हीं के मनाने में पहलवान माने। हालांकि, टिकैत ने इन सबसे पांच दिन का समय मांगा और मोदी सरकार को कार्रवाई के लिए पांट दिन का अल्टीमेटम दे दिया। बाद में किसान नेता राकेश टिकैत के भाई के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शनकारी पहलवान हरिद्वार से रवाना हुए।

wrestlers protest

हरिद्वार में हताश और निराश बैठे पहलवान बाद में नरेश टिकैत के कहने पर माने। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया समेत कुछ और पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध के निशान के रूप में पवित्र गंगा नदी में अपने पदक विसर्जित करने के लिए एकत्र हुए थे।

End of Feed