सड़क पर अब नहीं बैठेंगे पहलवान, कोर्ट में चलेगी बृजभूषण सिंह के खिलाफ लड़ाई, खत्म किया प्रदर्शन

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 26, 2023, 07:24 AM IST

Wrestlers Protests: प्रदर्शन का मुख्य चेहरा रहीं पहलवान साक्षी मलिक ने सड़क पर प्रदर्शन समाप्त करने की जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर कहा, 'इस केस में कानूनी लड़ाई सड़क की जगह कोर्ट में जारी रहेगी जब तक न्याय नहीं मिल जाता। कुश्ती संघ के साधुर के संबंध में नई कुश्ती संघ के चुनाव की प्रक्रिया वादे के अनुसार शुरू हो गई है।

Wrestlers Protests: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले पहलवानों ने अपना प्रदर्शन खत्म करने का निर्णय लिया है। पहलवानों का कहना है कि उनकी कानूनी लड़ाई अब कोर्ट में जारी रहेगी। बता दें कि मामले में बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलवानों ने 28 मई तक जंतर-मंतर पर धरना दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। इसके बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदर्शनकारी पहलवानों से मुलाकात की और उन्हें मामले में न्याय होने का भरोसा दिया।

wrestlers protest

कोर्ट में केस लड़ेंगे पहलवान।

साक्षी मलिक ने ट्विटर पर दी जानकारी

प्रदर्शन का मुख्य चेहरा रहीं पहलवान साक्षी मलिक ने सड़क पर प्रदर्शन समाप्त करने की जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर कहा, 'इस केस में कानूनी लड़ाई सड़क की जगह कोर्ट में जारी रहेगी जब तक न्याय नहीं मिल जाता। कुश्ती संघ के साधुर के संबंध में नई कुश्ती संघ के चुनाव की प्रक्रिया वादे के अनुसार शुरू हो गई है। सरकार ने जो वादे किए हैं उन पर अमल होने का इंतजार रहेगा।'

End of Feed