पीएम मोदी के 'सरकार प्रमुख' के रूप में 25 साल पूरे: वैश्विक नेताओं ने दी बधाई, नेतृत्व की सराहना की

Global Leaders Congratulate Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक मील के पत्थर पर जापान, बेल्जियम और डोमिनिका समेत विश्व नेताओं ने बधाई दी।

PM Modi 25 Years Head of Government: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2026 को सरकार के प्रमुख के रूप में अपने निरंतर और ऐतिहासिक कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ लेने से शुरू हुआ यह सफर आज देश के प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर जारी है। इस ऐतिहासिक पड़ाव पर दुनिया भर के प्रमुख नेताओं और राष्ट्राध्यक्षों ने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई संदेश भेजे हैं और भारत के विकास व अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का कद ऊंचा करने के लिए उनके नेतृत्व की तारीफ की है।

पीएम मोदी के 'सरकार प्रमुख' के रूप में 25 साल पूरे: वैश्विक नेताओं ने दी बधाई, नेतृत्व की सराहना की

पीएम मोदी के 'सरकार प्रमुख' के रूप में 25 साल पूरे: वैश्विक नेताओं ने दी बधाई, नेतृत्व की सराहना की

वैश्विक नेताओं के प्रमुख बधाई संदेश

1. जापान (जापान की प्रधानमंत्री):

'प्रधानमंत्री मोदी को सरकार के प्रमुख और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 25वीं वर्षगांठ पर मेरी हार्दिक बधाई। आपने वर्षों से भारतीय समाज और राष्ट्र के विकास के लिए उत्कृष्ट राजनीतिक नेतृत्व दिखाया है। जुलाई में मेरी भारत यात्रा के दौरान मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं आभार व्यक्त करती हूं। अगले वर्ष हमारे राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। 'फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक' (FOIP) के संकल्प को साकार करने के लिए हम अपनी साझेदारी को और मजबूत करेंगे।'

End of Feed