राज्यसभा में महिला सशक्तीकरण की गजब तस्वीर, अध्यक्ष के आसन से लेकर वक्ता और स्टाफ तक में दिखीं सिर्फ महिलाएं

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 8, 2023, 10:28 PM IST

एस. फांगनोन कोन्याक नागालैंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने वाली पहली महिला हैं। उपाध्यक्षों के पैनल में नामांकित महिला सदस्यों में पीटी उषा, एस. फांगनोन कोन्याक, डॉ. फौजिया खान, सुलता देव भी शामिल हैं।

राज्यसभा में मंगलवार को एक खास नजारा देखने को मिला। सदन में बहस के दौरान कुछ देर के लिए अध्यक्ष, वक्ता और वेल के टेबल स्टाफ में सभी ओर केवल महिलाएं ही थीं। राज्यसभा सचिवालय ने कहा कि पहली बार यह ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला है। मंगलवार को राज्यसभा में ऐसा तब हुआ जब राज्यसभा सदस्य ममता मोहंता सदन में बोल रही थीं।

End of Feed