Women's day 2023: अस्थिर देश सूडान में भारत का मान बढ़ा रहीं सेना की ये महिला जांबाज, बोलीं-आज के दौर में कुछ भी असंभव नहीं

  • Authored by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 7, 2023, 09:44 AM IST

Women's day 2023: भारत सरकार ने यूएन शांति मिशन के तहत गत जनवरी में महिला सैनिकों के एक दस्ते को सूडान भेजा। इन महिला सैनिकों की तैनाती अस्थिर एवं हिंसा ग्रस्त देश सूडान के अबेई में हुई है। साल 2007 के बाद यूएन मिशन के तहत भारतीय महिला सैनिकों की यह सबसे बड़ी तैनाती है।

Women's day 2023: देश की महिला शक्ति का परचम आज हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। सीमा की सुरक्षा हो या अंतरिक्ष में कमाल पुरुषों को दबदबे वाले सभी क्षेत्रों में ये अपनी प्रतिभा एवं काबिलियत का लोहा मनवा चुकी हैं। हर मोर्चे पर महिलाएं नए भारत की तकदीर लिख रही हैं। आठ मार्च को महिला दिवस है। इस खास अवसर पर देश का गौरव एवं मान-सम्मान बढ़ाने वाली नारी शक्ति के बारे में बात करना जरूरी हो जाता है। यहां हम बात करेंगे भारतीय सेना की उस महिला दस्ते की जो सूडान में अपनी सेवाएं दे रही है। भारत की इन महिला जांबाजों की तैनाती संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के तहत हुई है।

sena sudan

सूडान में तैनात है भारतीय महिलाओं का दस्ता।

सूडान में तैनात है महिला सैनिकों का दस्ता

भारत सरकार ने यूएन शांति मिशन के तहत गत जनवरी में महिला सैनिकों के एक दस्ते को सूडान भेजा। इन महिला सैनिकों की तैनाती अस्थिर एवं हिंसा ग्रस्त देश सूडान के अबेई में हुई है। साल 2007 के बाद यूएन मिशन के तहत भारतीय महिला सैनिकों की यह सबसे बड़ी तैनाती है। इस जत्थे में मेजर रैंक की दो महिला अधिकारी और अन्य रैंक की 25 महिला सैनिक शामिल हैं।

इनकी तैनाती पर सेना ने अपने एक बयान में कहा कि सूडान में यह टीम यूएन झंडे के नीचे चुनौतीपूर्ण एवं विषम परिस्थितियों में महिलाओं एवं बच्चों के लिए राहत काम करेगी और उन्हें मदद पहुंचाएगी।

End of Feed