स्वस्थ्य बच्चे के लिए सुंदरकांड और रामायण पढ़ें गर्भवती महिलाएं, बोलीं तेलंगाना की राज्यपाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 11, 2023, 08:18 PM IST

राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने कहा, गर्भवती महिलाएं मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बच्चे पैदा करने के लिए 'सुंदरकांड' का पाठ करें और उन्हें रामायण जैसे महाकाव्यों को भी पढ़ना चाहिए।

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने रविवार को कहा कि गर्भवती महिलाएं मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बच्चे पैदा करने के लिए 'सुंदरकांड' का पाठ करें और उन्हें रामायण जैसे महाकाव्यों को भी पढ़ना चाहिए। सौंदरराजन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े एक संगठन के 'गर्भ संस्कार' कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए यह टिप्पणी की। वह स्त्री रोग विशेषज्ञ और भ्रूण चिकित्सक भी हैं।

Tamilisai Soundararajan

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन

संवर्धिनी न्यास द्वारा तैयार किए गए 'गर्भ संस्कार' कार्यक्रम के तहत, संगठन से जुड़े डॉक्टर गर्भवती माताओं को वैज्ञानिक और पारंपरिक उपायों के बारे में बतायेंगे ताकि वे संस्कारी और देशभक्त बच्चों को जन्म दे सकें।

End of Feed