दोस्त ने महिला को चेन से बांधा, ब्लेड से काटा और फिर जिंदा जला दिया...चेन्नई में दिल दहलाने वाली वारदात

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 26, 2023, 07:20 AM IST

Chennai Crime: पुलिस ने बताया कि जन्मदिन का सरप्राइज देने के बहाने आरोपी नंदिनी को एक सुनसान जगह पर ले गया और उस पर हमला कर दिया।

Chennai Crime: चेन्नई में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पुलिस ने कहा कि यहां एक 24 वर्षीय आईटी पेशेवर महिला को उसके बचपन के दोस्त, एक ट्रांस व्यक्ति ने उसके जन्मदिन पर चेन्नई के बाहरी इलाके में जंजीरों से बांध दिया, ब्लेड से काटा और जिंदा जला दिया। शनिवार की देर रात आग लगाने से पहले पीड़िता नंदिनी को उसके दोस्त वेट्रिमारन उर्फ पंडी माहेश्वरी ने जंजीरों से बांध दिया था और उसकी कलाई, पैर और गर्दन को ब्लेड से काट दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

crime-

चेन्नई में महिला की हत्या

नंदिनी की दूसरों से करीबी पर आरोपी था नाराज

पुलिस ने कहा कि वेट्रीमारन, नंदिनी के अपने से दूर जाने और कथित तौर पर दूसरों के करीब आने से नाराज था। पुलिस ने बताया कि जन्मदिन का सरप्राइज देने के बहाने वह नंदिनी को एक सुनसान जगह पर ले गया और उस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों को नंदिनी का अधजला शव मिला और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

End of Feed