राज ठाकरे के साथ आने के बाद BJP की हार पक्की है, अस्पताल से लौटे संजय राउत फिर एक्शन में

एक बातचीत में संजय राउत ने कहा कि मेरे जैसा इंसान शांत नहीं बैठ सकता है। मेरी तबियत में सुधार हो रहा है। दिसंबर तक पूरी तरह से स्वस्थ होकर आऊंगा। क्या-क्या कहा राउत ने जानिए।

Sanjay Raut: अस्पताल में इलाज के बाद शिवसेना UBT सांसद संजय राउत लंबे अंतराल के बाद आज मीडिया से बात की। बातचीत के दौरान राउत ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर खूब निशाना साधा। उन्होंने महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव को लेकर भी सवाल उठाए। एएनआई से बातचीत में संजय राउत ने कहा कि मेरे जैसा इंसान शांत नहीं बैठ सकता है। मेरी तबियत में सुधार हो रहा है। दिसंबर तक पूरी तरह से स्वस्थ होकर आऊंगा। क्या-क्या कहा राउत ने जानिए।

Raut sanjay

संजय राउत का बीजेपी पर निशाना (PTI)

कहा- नगरपालिका चुनाव में हो रही पैसों की बारिश

राउत ने कहा, आज तक पैसे का इतना बड़ा खेल कभी नहीं हुआ है, सत्ताधारी पार्टी के नेताओं की तरफ से प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर और विमान का इस्तेमाल किया जा रहा है। लक्ष्मी का दर्शन कहां-कहां हो रहा है, चुनाव आयोग इसपर संज्ञान ले। नगरपालिका के चुनाव में पैसों की बारिश हो रही है। महाराष्ट्र में नगर पंचायत और नगर परिषद के चुनाव के लिए प्रचार का कल आखिरी दिन था। मंगलवार को वोटिंग होगी, लेकिन चुनाव से ठीक एक दिन पहले चुनाव आयोग ने 20 नगर पालिका के चुनाव को आगे धकेल दिया है।

End of Feed