अपनी संप्रभुता के साथ-साथ क्षेत्र में शांति-स्थिरता भी सुनिश्चित करती है भारतीय सेना, टाइम्स नाउ समिट में बोले टाइम्स ग्रुप के MD & CEO विनीत जैन

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2024, 12:16 PM IST

Times Now Summit 2024 : द टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि यह समिट पहले से बेहतर होगा। जैसा कि मैंने कल कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने ईटी नाउ जीबीएस समिट में नए भारत का अपना विजन हमारे सामने रखा।

Times Now Summit 2024 : टाइम्स नाउ समिट 2024 के दूसरे दिन द टाइम्स ग्रुप के एमडी एवं सीईओ विनीत जैन ने कहा कि इस समिट के पहले दिन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी सहित दिग्गज हस्तियों ने भारत की अबाध विकास यात्रा पर अपने बहुमूल्य विचार साझा किए। इसी तरह के विचारोत्तेजक गहन चर्चा की हम आज भी उम्मीद कर रहे हैं। द टाइम्स नाउ समिट जो कि भारतीय न्यूज टेलिविजन में सबसे प्रभावशाली समिट रहा है, इसने समाजिक-राजनीतिक विकास का एजेंडा तय करने में हमेशा मदद की है।

Vineet Jain

टाइम्स नाउ समिट 2024 में टाइम्स ग्रुप के एमडी एवं सीईओ विनीत जैन।

यह समिट पहले से बेहतर होगा-विनीत जैन

द टाइम्स ग्रुप के एमडी ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि यह समिट पहले से बेहतर होगा। जैसा कि मैंने कल कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने ईटी नाउ जीबीएस समिट में नए भारत का अपना विजन हमारे सामने रखा। मैंने यह भी कहा था कि इस नए विजन के लिए रोडमैप पर पीएम मोदी के कैबिनेट सहयोगियों एवं उनके सलाहकारों की राय सुनना काफी दिलचस्प होगा।'

End of Feed