Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 की सफलता लिखेगी गौरव गाथा, दुनिया में खास मुकाम हासिल करेगा भारत

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jul 10, 2023, 07:11 AM IST

Chandrayaan 3 Mission: इसरो चंद्रमा की सतह पर अपने इस अंतरिक्षयान का सॉफ्ट लैंडिंग कराएगा। अब तक अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्षयान की सॉफ्ट लैंडिंग करा चुके हैं। चंद्रयान-3 की लैंडिंग सफल हो जाने पर भारत भी इस चुनिंदा देशों की लीग में शामिल हो जाएगा।

Chandrayaan 3 Mission: भारत अपने चंद्रयान-3 मिशन के लिए तैयार है। भारत इस सप्ताह श्रीहरिकोटा से अपने महात्वाकांक्षी मिशन को अंजाम देने जा रहा है। चंद्रयान-3 यदि अपने मिशन में सफल हो जाता है तो चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्षयान उतारने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद (ISRO) ने कहा है कि वह चांद पर अपना अभियान चंद्रयान- 3 को 14 जुलाई की दोपहर 2.35 बजे रवाना करेगा।

Chandrayaan 3

सतीश धवन केंद्र से रवाना होगा चंद्रयान-3।

End of Feed