पूर्वोत्तर को एक बार फिर 'सुलगाने' का 'गंदा खेल', यूनुस के साथ मिलकर ISI ने बनाया है ये नापाक मंसूबा

इंटेलिजेंस सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की ISI बांग्लादेश में बदलते सियासी हालात का फायदा उठाकर उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (ULFA) के मोस्ट वांटेड आतंकी परेश बरुआ को ढाका में फिर से बसाने की कोशिश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, चीन के युन्नान प्रांत में छिपे परेश बरुआ को बांग्लादेश लाने की योजना है।

Bangladesh News: बांग्लादेश के विद्रोही नेता शरीफ उस्मानी हादी की मौत के बाद ढाका सहित कई इलाकों में हिंसा और आगजनी की घटनाएं हुई हैं। बांग्लादेश उबाल पर है। रिपोर्टों के मुताबिक हादी की मौत के बाद उग्र भीड़ ने गुरुवार रात भर ढाका में हिंसक विरोध प्रदर्शन किया। उग्र भीड़ ने देश को दो प्रतिष्ठित अखबारों के दफ्तरों पर धावा बोलकर उनमें आग लगा दी। अखबार डेली स्टार में लगाई गई आग में 25 पत्रकार फंस गए जिन्हें सुरक्षाबलों ने कड़ी मशक्कद के बाहर निकाला। इन सबके भारतीय इंटेलिजेंस के सूत्रों का इनपुट है कि पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) बांग्लादेश के सियासी हालात का फायदा उठाना चाहती है।

Bangladesh

भारत के खिलाफ बांग्लादेश का इस्तेमाल करना चाहती है ISI। तस्वीर-AP

मो. यूनुस जब से अंतरिम सरकार के मुखिया बने हैं तब से पाकिस्तान के साथ बांग्लादेशी की करीबी बढ़ी है। पाकिस्तान सेना एवं आईएसआई के अधिकारियों ने कई बार बांग्लादेश का दौरा किया। पाकिस्तानी सेना के अधिकारी बांग्लादेश में उस जगह तक गए जहां से सामरिक रूप से संवेदनशील 'चिकेन नेक' करीब पड़ता है।

End of Feed