राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नए साल की बधाई, प्रधानमंत्री मोदी के खास संदेश का अर्थ जानिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मविश्वास से भरे भारत के मूड को दर्शाते हुए देशवासियों को नए साल 2026 की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज में शांति व खुशहाली बनी रहे, यही कामना है।

PM Modi Greets Nation on New Year 2026: नए साल 2026 का आगाज हो चुका है। नए साल के स्वागत के बाद लोग एक दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू, प्रधानमंत्री मोदी और उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने देशवासियों को नए साल की बधाई दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने आत्मविश्वास से भरे भारत के मूड को दर्शाते हुए एक्स पर एक पोस्ट में देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,"सभी को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं। आने वाला साल आपके जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता लेकर आए। आपके हर प्रयास में उन्नति हो और समाज में शांति व खुशहाली बनी रहे, यही कामना है।"

modi wishesh

PM Modi ने दी नए साल की बधाई (pti)

पीएम मोदी ने लिखा- 2026 की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कामना करते हैं कि यह वर्ष हर किसी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और एक नया आत्मविश्वास लेकर आए। सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे।

End of Feed