अमेरिका में आफत बना विंटर स्टॉर्म: न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में वेदर इमरजेंसी; 16000 से ज्यादा उड़ानों पर असर

अमेरिका के उत्तर-पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली विंटर स्टॉर्म ने हवाई यातायात पर इस तूफान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, शनिवार तक 14,000 से अधिक घरेलू उड़ानें खराब मौसम से प्रभावित रहीं। वहीं, करीब 2 000 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी प्रभावित हुईं।

अमेरिका के उत्तर-पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली विंटर स्टॉर्म ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जिससे इस हॉलीडे सीजन में लोगों को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इस तूफान के चलते न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी,पेंसिल्वेनिया और मैसाचुसेट्स जैसे राज्यों में भारी बर्फबारी और बर्फ का जमाव हो गया है। जिससे सड़क और हवाई यातायात दोनों व्यापक रूप से प्रभावित हैं। आलम यह है कि करीब 16000 उड़ानें खराब मौसम के कारण प्रभावित हुई हैं। मौसम की गंभीरता को देखते हुए कई राज्यों में वेदर आपातकाल घोषित किया गया है। साथ ही लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

अमेरिका में विंटर स्टॉर्म का कहर।

अमेरिका में विंटर स्टॉर्म का कहर।

हवाई यातायात सबसे ज्यादा प्रभावित

हवाई यातायात पर इस तूफान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, शनिवार तक 14,000 से अधिक घरेलू उड़ानें खराब मौसम से प्रभावित रहीं। वहीं, करीब 2 000 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी प्रभावित हुईं। न्यूयॉर्क क्षेत्र के प्रमुख हवाई अड्डे जैसे जॉन एफ.कैनेडी,लागार्डिया और न्यूआर्क सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। मौसम की मार से जूझ रहे यात्रियों को राहत देने के लिए अमेरिकन एयरलाइंस,यूनाइटेड और जेटब्लू जैसी प्रमुख विमानन कंपनियों ने प्रभावित यात्रियों के लिए रीबुकिंग शुल्क माफ करने की घोषणा की है। अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति पहले जांच लें और वैकल्पिक योजनाएं तैयार रखें।

End of Feed