Samrat chaudhary :'निष्ठा, समर्पण-ईमानदारी से काम करूंगा', BJP विधायक दल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया

Bihar New CM : चौधरी ने कहा कि 'भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Samrat chaudhary : सम्राट चौधरी को पटना में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल का नेता चुना गया। वह बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे।केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना में उनके नाम की घोषणा की। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने X पर कहा कि वह समर्पण एवं ईमानदारी के साथ काम करेंगे। चौधरी ने कहा कि वह पीएम के विचारों से प्रभावित हुए और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से बिहार में विकास हुआ। भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर चौधरी ने सभी को धन्यवाद दिया।

दायित्व सौंपने के लिए पार्टी का आभारी हूं-सम्राट

X पर अपने पोस्ट में सम्राट चौधरी ने कहा कि 'भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं।'

End of Feed