अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: आज इन 4 मूलांक वालों को मिलेगा किस्मत का साथ , जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें आज का अंकफल

Aaj Ka Ankfal 15 July 2026: आप अपने दिन का हाल अपने जन्म की तारीख से भी जान सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि क्या कहता है आपका आज का अंकफल...

Image

आज का अंकफल

Aaj Ka Ankfal 15 July 2026: आज बुधवार, 15 जुलाई 2026 का दिन अंक ज्योतिष की दृष्टि से बेहद खास है। आज की तारीख 15 का संयुक्त प्रभाव सूर्य और बुध का है, जो बुद्धिमत्ता, प्रसिद्धि, नेतृत्व, शिक्षा, कला, मीडिया और वैभव का प्रतीक माना जाता है। अंक ज्योतिष में 15 का योग 6 बनता है, जिसका स्वामी शुक्र है। इसलिए आज का मूल प्रभाव शुक्र का रहेगा, जो सुख-सुविधा, आकर्षण, प्रेम, रचनात्मकता और भौतिक समृद्धि का कारक है।

वहीं 15-07-2026 का कुल योग 5 आता है, जिसका स्वामी बुध है। बुध को वाणी, व्यापार, प्रबंधन, ज्ञान, संचार, धन, तर्कशक्ति और निर्णय क्षमता का ग्रह माना जाता है। शुक्र और बुध का यह सुंदर संयोग आज कई लोगों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के संकेत दे सकता है। आइए जानते हैं जन्मांक के अनुसार आज का अंकफल (Daily Numerology)...

जन्मांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज सूर्य और शुक्र का विशेष सहयोग मिलने से करियर और व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, जबकि व्यापारियों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। फिल्म, रियल एस्टेट, शिक्षा, आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए सावधानी रखें।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद और पीला।

भाग्य प्रतिशत: 60%

जन्मांक 2 (2, 11, 20, 29)

आज चंद्रमा और सूर्य का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। नौकरी में उन्नति और सम्मान मिलने की संभावना है। यदि आप व्यापार करते हैं तो नए साझेदार या सहयोगी से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी।

आज का उपाय: हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और आसमानी।

भाग्य प्रतिशत: 80%

जन्मांक 3 (3, 12, 21, 30)

आज का दिन करियर और व्यापार दोनों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि व्यापारियों को यात्रा या नए सौदे से लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा और पढ़ाई में सफलता मिलने के संकेत हैं। कफ संबंधी परेशानियों से बचाव रखें।

आज का उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

शुभ रंग: नारंगी और पीला।

भाग्य प्रतिशत: 60%

जन्मांक 4 (4, 13, 22, 31)

आज व्यापार में किसी महत्वपूर्ण डील से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और दिनचर्या संतुलित रखें।

आज का उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और नीला।

भाग्य प्रतिशत: 70%

जन्मांक 5 (5, 14, 23)

बुध का प्रभाव आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यापार में नई संभावनाएं बनेंगी और प्रभावशाली लोगों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन आपके पक्ष में रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी।

आज का उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का नौ बार पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और हरा।

भाग्य प्रतिशत: 65%

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: पढ़ें आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा का पंचांग

जन्मांक 6 (6, 15, 24)

आज शुक्र का विशेष प्रभाव आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन रही है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। साइनस के मरीज विशेष सावधानी बरतें।

आज का उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और बैंगनी।

भाग्य प्रतिशत: 60%

जन्मांक 7 (7, 16, 25)

केतु और बुध का संयुक्त प्रभाव आपके कार्यक्षेत्र में सफलता दिला सकता है। नौकरी में पदोन्नति की उम्मीद बढ़ेगी, जबकि व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं।श्वास संबंधी रोगियों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

आज का उपाय: गाय को पालक और गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: हरा और बैंगनी।

भाग्य प्रतिशत: 65%

जन्मांक 8 (8, 17, 26)

आज शनि और बुध का प्रभाव आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा। नौकरी में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, जबकि व्यापारियों को नई बिजनेस डील या निवेश का अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा।

आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और पीला।

भाग्य प्रतिशत: 70%

जन्मांक 9 (9, 18, 27)

मंगल, बुध और शुक्र का सहयोग आपको कार्यक्षेत्र में नई दिशा देगा। व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। पेट संबंधी समस्याओं से बचने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखें।

आज का उपाय: तिल और चावल का दान करें।

शुभ रंग: पीला और हरा।

भाग्य प्रतिशत: 80%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article