देश

इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार का भावुक संदेश, कार्यकाल की यादें कीं ताजा, लिखा-आगे भी सहयोग करता रहूंगा

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया हैंडल पर एक संदेश शेयर किया। उन्होंने एक्स पर एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि अब नई सरकार राज्य की जिम्मेदारी संभालेगी, जिसमें उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। नीतीश कुमार ने 24 नवंबर 2005 से शुरू हुए एनडीए शासन का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ और सभी वर्गों-हिंदू, मुस्लिम, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित और महादलित के विकास के लिए लगातार काम किया गया।

Image

इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार

10 बार बिहार के सीएम रहे नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंच कर राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय चौधरी भी मौजूद रहे। इस्तीफा देने के बाद करीब छह मिनट तक दोनों की वार्ता के बाद नीतीश कुमार लोकभवन से बाहर निकले। नीतीश कुमार हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। वहीं इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावात्मक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने बिहार के सीएम के तौर पर अपने कार्यकाल को याद किया है।

क्या लिखा नीतीश कुमार ने

इस्तीफा देने के बाद अपनी पहली पोस्ट में नीतीश कुमार ने लिखा, 'आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एन०डी०ए० सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है।

इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है। अगले पांच वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं। बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ तथा शुभकामनाएं देता हूं।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राहुल का हाइड्रोजन बम, दिवाली का पटाखा भी साबित नहीं हुआ- लखनऊ में राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, राजीव गांधी का दिया उदाहरण

राहुल का हाइड्रोजन बम, दिवाली का पटाखा भी साबित नहीं हुआ- लखनऊ में राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, राजीव गांधी का दिया उदाहरण

'रिजिम चेंज के लिए बांग्लादेश से प्रेरणा, इनका एक ही एजेंडा...', CJP प्रदर्शन और विपक्ष को लेकर राजनाथ सिंह ने क्या-क्या कहा?

'रिजिम चेंज के लिए बांग्लादेश से प्रेरणा,  इनका एक ही एजेंडा...', CJP प्रदर्शन और विपक्ष को लेकर राजनाथ सिंह ने क्या-क्या कहा?

अगर कारोबार का नुकसान होता है, तो हम अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे- CJP के तिरंगा प्रदर्शन से पहले SC की बड़ी टिप्पणी

अगर कारोबार का नुकसान होता है, तो हम अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे- CJP के तिरंगा प्रदर्शन से पहले SC की बड़ी टिप्पणी

इमरजेंसी, सिखों का नरसंहार, राम भक्तों की खून की गंगा बहाने वाले लोगों को बचाना...कांग्रेस के तीन अक्षम्य अपराध- लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह

इमरजेंसी, सिखों का नरसंहार, राम भक्तों की खून की गंगा बहाने वाले लोगों को बचाना...कांग्रेस के तीन अक्षम्य अपराध- लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह

'पीड़िता के खिलाफ बलात्कारियों का साथ देने वाली महिला पर भी चल सकता है गैंगरेप का केस', अदालत का ऐतिहासिक फैसला

'पीड़िता के खिलाफ बलात्कारियों का साथ देने वाली महिला पर भी चल सकता है गैंगरेप का केस', अदालत का ऐतिहासिक फैसला