देश

Samrat Choudhary Family Tree: सम्राट चौधरी के परिवार में कौन-कौन, पिता रह चुके हैं पूर्व मंत्री

Samrat Choudhary Family Tree: सम्राट चौधरी के परिवार में उनके पिता शकुनी चौधरी, पत्नी- ममता कुमारी और दो बच्चे हैं। सम्राट चौधरी की माता जी का निधन हो चुका है।

Image

Samrat Choudhary Family Tree: सम्राट चौधरी के परिवार में कौन-कौन, पिता रह चुके हैं पूर्व मंत्री

Samrat Choudhary Family Tree: बीजेपी के तारापुर से विधायक सम्राट चौधरी, बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। सम्राट चौधरी के नाम की घोषणा हो गई है। सम्राट चौधरी का परिवार एक राजनीतिक परिवार है। सम्राट चौधरी के परिवार में पिता, उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। माताजी का निधन हो चुका है।

सम्राट चौधरी के पिता कौन हैं- Who is Samrat Choudhary's father?

सम्राट चौधरी के पिता शकुनि चौधरी है। शकुनि चौधरी बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। शकुनी चौधरी बिहार की राजनीति के एक चर्चित और प्रभावशाली नेता रहे हैं, जिन्हें खास तौर पर पिछड़ा वर्ग की राजनीति और सामाजिक न्याय की धारा से जुड़े नेताओं में गिना जाता है। वे लंबे समय तक राज्य की राजनीति में सक्रिय रहे और कई बार विधायक तथा मंत्री के रूप में जिम्मेदारियां निभाईं।

सम्राट चौधरी की माता जी कौन हैं? Who is Samrat Choudhary's mother?

सम्राट चौधरी की माताजी का नाम पार्वती देवी है। वो भी एक राजनीतिज्ञ थीं और तारापुर से विधायक रह चुकी थीं। सितंबर 2022 में सम्राट चौधरी की माताजी का निधन हो गया था।

सम्राट चौधरी के परिवार में कौन-कौन?

सम्राट चौधरी के परिवार में कौन-कौन?

सम्राट चौधरी की पत्नी कौन? Who is Samrat Choudhary's wife?

सम्राट चौधरी की पत्नी का नाम ममता कुमारी है। वो एक वकील हैं।

सम्राट चौधरी के कितने बच्चे? How many children does Samrat Choudhary have?

सम्राट चौधरी के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। बेटे का नाम प्रणय चौधरी और बेटी का नाम चारू प्रिया है।

सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर Samrat Choudhary's Political Journey

सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर बिहार की बदलती राजनीति के साथ लगातार आगे बढ़ता रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1990 के दशक के अंत में की और वर्ष 1999 में पहली बार बिहार सरकार में कृषि मंत्री बनकर राज्य की राजनीति में मजबूत पहचान बनाई। इसके बाद वर्ष 2000 में वे राजद के टिकट पर परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए और क्षेत्रीय स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत की।

सम्राट चौधरी ने 2010 में एक बार फिर परबत्ता से जीत हासिल की और उसी वर्ष बिहार विधानसभा में विपक्ष के मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) की जिम्मेदारी भी संभाली। वर्ष 2014 में तत्कालीन राज्यपाल D. Y. Patil ने उन्हें बिहार विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया। इसी दौरान वे जीतन राम मांझी की सरकार में शहरी विकास एवं आवास मंत्री भी बने।

राजनीतिक परिस्थितियों के बदलने के साथ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा और वर्ष 2018 में भाजपा की बिहार इकाई के उपाध्यक्ष बनाए गए। इसके बाद 2020 में वे विधान परिषद के सदस्य चुने गए और 2021 में नीतीश सरकार में पंचायती राज मंत्री की जिम्मेदारी संभाली।

वर्ष 2022 में वे विधान परिषद में विपक्ष के नेता बने, जबकि 2023 में उन्हें भाजपा की बिहार इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अंततः 2024 में वे भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए और राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर बिहार के उपमुख्यमंत्री बने। आज वो बिहार का सीएम बनने जा रहा हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article