शहर

Bihar Cm List: श्री बाबू से सम्राट चौधरी तक, ये है बिहार के मुख्यमंत्रियों की पूरी लिस्ट

नीतीश कुमार आज से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हो गए हैं और अब सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे! भाजपा विधायक दल ने उन्हें अपना नेता चुन लिया है। इस अवसर पर जानें बिहार में अब तक के सभी मुख्यमंत्रियों की पूरी लिस्ट।

Image

बिहार के अब तक के मुख्यमंत्रियों की पूरी लिस्ट

Bihar Cm List: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज यानी मंगलवार 14 अप्रैल को राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। नीतीश सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) अब बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल ने सम्राट चौधरी को अपना नेता चुन लिया है।

सम्राट चौधरी बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे। लंबे समय से बिहार में भाजपा छोटे भाई की भूमिका में रही है। नीतीश कुमार जब भी NDA में रहते हुए मुख्यमंत्री बने, उपमुख्यमंत्री भाजपा का ही रहा। अब पहली बार ऐसा होगा, जब बिहार में भाजपा का अपना मुख्यमंत्री होगा। अब सम्राट चौधरी की जिम्मेदारी होगी कि वह बिहार को उस प्वाइंट से आगे लेकर जाए, जहां नीतीश कुमार छोड़कर गए हैं। इस अवसर पर चलिए जानते हैं, बिहार में अब तक कौन-कौन और कब-कब मुख्यमंत्री रहे। बिहार के सभी मुख्यमंत्रियों की पूरी लिस्ट यहां है।

बिहार के सभी मुख्यमंत्रियों की पूरी लिस्ट

क्रम संख्यामुख्यमंत्री का नाममुख्यमंत्री का कार्यकाल
1श्री कृष्ण सिन्हा15 अगस्त 194731 जनवरी 196113 साल, 169 दिन
2दीप नारायण सिंह1 फरवरी 196118 फरवरी 196117 दिन
3बिनोदानंद झा18 फरवरी 19612 अक्टूबर 19632 साल, 226 दिन
4कृष्ण बल्लभ सहाय2 अक्टूबर 19635 मार्च 19673 साल, 154 दिन
5महामाया प्रसाद सिन्हा5 मार्च 196728 जनवरी 1968329 दिन
6सतीश प्रसाद सिंह28 जनवरी 19681 फरवरी 19684 दिन
7बी. पी. मंडल1 फरवरी 196822 मार्च 196850 दिन
8भोला पासवान शास्त्री22 मार्च 196829 जून 196899 दिन
राष्ट्रपति शासन29 जून 196826 फरवरी 1969
9हरिहर सिंह26 फरवरी 196922 जून 1969116 दिन
10भोला पासवान शास्त्री22 जून 19694 जुलाई 196912 दिन
राष्ट्रपति शासन6 जुलाई 196916 फरवरी 1970
11दारोगा प्रसाद राय16 फरवरी 197022 दिसंबर 1970309 दिन
12कर्पूरी ठाकुर22 दिसंबर 19702 जून 1971162 दिन
13भोला पासवान शास्त्री2 जून 19719 जनवरी 1972221 दिन
राष्ट्रपति शासन9 जनवरी19 मार्च 1972
14केदार पांडे19 मार्च 19722 जुलाई 19731 साल, 105 दिन
15अब्दुल गफूर2 जुलाई 197311 अप्रैल 19751 साल, 283 दिन
16जगन्नाथ मिश्र11 अप्रैल 197530 अप्रैल 19772 साल, 19 दिन
राष्ट्रपति शासन30 अप्रैल24 जून 1977
17कर्पूरी ठाकुर24 जून 197721 अप्रैल 19791 साल, 301 दिन
18राम सुन्दर दास21 अप्रैल 197917 फरवरी 1980302 दिन
राष्ट्रपति शासन14 फरवरी8 जून 1980
19जगन्नाथ मिश्र8 जून 198014 अगस्त 19833 साल, 67 दिन
20चन्द्रशेखर सिंह14 अगस्त 198312 मार्च 19851 साल, 210 दिन
21बिंदेश्वरी दुबे12 मार्च 198513 फरवरी 19882 साल, 338 दिन
22भागवत झा आजाद13 फरवरी 198810 मार्च 19891 साल, 25 दिन
23सत्येन्द्र नारायण सिन्हा11 मार्च 19896 दिसंबर 1989270 दिन
24जगन्नाथ मिश्र6 दिसंबर 198910 मार्च 199094 दिन
25लालू प्रसाद यादव10 मार्च 199028 मार्च 19955 साल, 18 दिन
राष्ट्रपति शासन28 मार्च4 अप्रैल 1995
26लालू प्रसाद यादव4 अप्रैल 199525 जुलाई 19972 साल, 112 दिन
27राबड़ी देवी25 जुलाई 199711 फरवरी 19991 साल , 201 दिन
राष्ट्रपति शासन11 फरवरी9 मार्च 1999
28राबड़ी देवी9 मार्च 19992 मार्च 2000359 दिन
29नीतीश कुमार3 मार्च 200010 मार्च 20007 दिन
30राबड़ी देवी11 मार्च 20006 मार्च 20054 साल, 360 दिन
राष्ट्रपति शासन7 मार्च24 नवंबर 2005
31नीतीश कुमार24 नवंबर 200520 मई 20148 साल, 177 दिन
32जीतन राम मांझी20 मई 201422 फरवरी 2015278 दिन
33नीतीश कुमार22 फरवरी 201514 अप्रैल 202611 साल, 51 दिन
सम्राट चौधरी के शपथग्रहण के साथ बिहार में एक नया अध्याय शुरू होगा। क्योंकि वह बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे। बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही राज्य की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत हो गई है। लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे और 10 बार शपथ लेने वाले नीतीश कुमार अब दिल्ली में संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा में बैठेंगे। इस तरह से बिहार को पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है।

सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और अब वही बिहार के मुख्यमंत्री होंगे। नीतीश कुमार ने 16 मार्च को राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद 30 मार्च को राज्य विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंह author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article