क्या तेलंगाना से चुनाव लड़ेंगी सोनिया गांधी? CM रेवंत रेड्डी ने की अपील, कहा- यहां आपकी छवि मां जैसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2024, 07:13 AM IST

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के आगामी चुनाव लड़ने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी को राज्यसभा भी भेजा जा सकता है। हालांकि, अभी तक इन खबरों की पुष्टि नहीं की गई है।

Sonia Gandhi: तेलंगाना के मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने सोमवार शाम दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की। यह उनके आधिकारिक आवास पर शिष्टाचार भेंट थी। हालांकि, इस मुलाकात ने कई अटकलों को जन्म दे दिया है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सोनिया गांधी से तेलंगाना से चुनाव लड़ने की अपील की है। सीएम रेड्डी ने सोनिया गांधी को यह भी बताया है कि तेलंगाना प्रदेश कमेटी ने पहले ही इसको लेकर एक प्रस्ताव पास कर लिया है, जिसमें सोनिया गांधी से तेलंगाना की किसी सीट से चुनाव लड़ने की अपील की गई है।

Sonia Gandhi-Revanth Reddy

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने सोनिया गांधी से तेलंगाना से चुनाव लड़ने की अपील की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम रेवंत रेड्डी ने सोनिया गांधी से कहा है कि तेलंगाना में उनकी छवि एक मां की तरह है। आंध्र प्रदेश से अलग राज्य का दर्जा देने के लिए यहां के लोग उन्हें अपनी मां की तरह मानते हैं। इसलिए वे राज्य की किसी सीट से चुनाव लड़ें। हालांकि, सोनिया गांधी ने कहा है कि वह सही समय आने पर लोकसभा चुनाव को लेकर फैसला लेंगी।

End of Feed