श्रीहरिकोटा में छाए हैं बादल, क्या चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर होगा असर, जानिए मौसम अपडेट LIVE

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 14, 2023, 09:35 AM IST

चंद्रयान मिशन को आज 14 जुलाई दोपहर 2.35 बजे श्रीहरिकोटा के स्पेसपोर्ट से लॉन्च व्हीकल मार्क 3 (LVM3) पर लॉन्च किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा यहां मौसम।

Chandrayaan-3 Launching: इसरो आज चंद्रयान-3 लॉन्च करने जा रहा है। इसलिए श्रीहरिकोटा के मौसम पूर्वानुमान पर कड़ी नजर रखी जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, तटीय आंध्र क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, तिरुपति जिले में केवल हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यहां भारी बारिश की संभावना नहीं है।

आज दोपहर 2:30 बजे के आसपास सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के आसमान में ज्यादातर बादल छाए रहने की उम्मीद है। संभावित प्रक्षेपण के समय तापमान 29°C रहने का अनुमान है। ऐसा लगता है कि बादल छाए रहने के कारण दर्शकों को टेकऑफ देखने में दिक्कत होगी। हालांकि, उच्च रिजॉल्यूशन वाले कैमरे से भारत के ऐतिहासिक चंद्रमा मिशन के नजारे को कैद किया जा सकेगा।

End of Feed