राजीव गांधी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे पीएम मोदी? असम स्पीकर का दावा- 2024 चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतेगा NDA

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 7, 2023, 07:25 AM IST

असम विधानसभा डिप्टी स्पीकर डॉ नुमल मोमिन ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतेगा। क्या वह राजीव गांधी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

गुवाहाटी: असम विधानसभा डिप्टी स्पीकर डॉ नुमल मोमिन ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतेगा। गुरुवार को एएनआई से बात करते हुए मोमिन ने कहा कि बीजेपी केंद्र में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि2024 के लोकसभा चुनाव मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डायनामिक नेतृत्व की वजगह से बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतेगा। लोग विकास चाहते हैं और वे सामान पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करते हैं। गौर हो कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 के लोकसभा चुनाव में राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 404 सीटें जीती थीं। क्या नरेंद्र मोदी राजीव गांधी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे?

Loksabha Election 2024, Narendra Modi, NDA, BJP

लोकसभा चुनाव 2024 में भी कायम रहेगा नरेंद्र मोदी का जलवा

अजित पवार से एनडीए को मिली ताकत

अजित पवार द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को विभाजित करने और 8 साथी बागी विधायकों के साथ राज्य में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मोमिन ने कहा कि इस घटनाक्रम से आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए को और ताकत मिलेगी।

End of Feed