क्या नीतीश के अरमान पूरे होंगे, 2024 में मोदी के खिलाफ बन पाएंगे विपक्ष का चेहरा?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2022, 07:15 PM IST

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने स्पष्ट कर दिया है बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन की कमान तेजस्वी यादव के हाथों में होगी। लेकिन वो जुबान पर बार-बार यही बोलते हैं कि वो पीएम पद के उम्मीदवार नहीं है लेकिन नीतीश के मन में क्या चल रहा है? क्या 2024 के आम चुनाव के लिए मोदी के खिलाफ चक्रव्यूह बनाने में जुटे हुए हैं? अब सवाल उठता है उनके अमरमान पूरे होंगे?

KEY HIGHLIGHTS
  • तेजस्वी बिहार चलाएंगे, नीतीश दिल्ली जाएंगे?
  • मोदी के खिलाफ नीतीश का 'चक्रव्यूह' ?
  • क्या विपक्ष को नीतीश कुमार 'कबूल' हैं ?

क्या नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 2024 के आम चुनाव के लिए मोदी के खिलाफ चक्रव्यूह बनाने में जुटे हुए हैं। मोदी के सामने नीतीश विपक्ष का चेहरा बनेंगे या फिर नीतीश के मन में चल रहे अरमान ...अरमान ही रह जाएंगे? दरअसल नीतीश कुमार ने कल एक बयान दिया और कहा कि 2025 में महागठबंधन की कमान तेजस्वी यादव के हाथों में होगी भले ही नीतीश जुबान पर बार-बार यही बोलते हैं कि वो पीएम पद के उम्मीदवार नहीं है लेकिन नीतीश के मन में क्या चल रहा है? नीतीश बिहार की कमान तेजस्वी को देकर क्या दिल्ली की गद्दी का सपना देख रहे हैं? अगर ऐसा है तो क्या नीतीश विपक्ष को एकजुट भी कर पाएंगे आज इस मुद्दे पर बहस करेंगे लेकिन पहले आपको नीतीश का वो बयान सुनाते हैं।

नीतीश कुमार के इस बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। बीजेपी का आरोप है कि नीतीश की नजर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर है आरजेडी का कहना है कि तेजस्वी डिप्टी सीएम है और आगे कमान संभाल सकते हैं। बीजेपी के खिलाफ कई बार विपक्ष ने गोलबंदी की लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। कई मोर्चे बने लेकिन बीजेपी का तोड़ नहीं निकाल पाए। विपक्ष की एकजुटता के दावे तो अब भी बार बार किए जा रहे हैं। विपक्षी दल कह रहे हैं कि बीजेपी के खिलाफ सबको एकजुट होना पड़ेगा। विपक्षी दलों की ओर से बार बार बयान सामने आ रहे हैं कि सब एकजुट हो गए तो बीजेपी को 2024 में हरा देंगे लेकिन जमीनी हकीकत क्या है? जितने एकजुटता के दावे किए जा रहे हैं उतने ही प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं। ऐसे में आज कुछ अहम सवालों का जवाब जानना जरूरी है

End of Feed