ममता बनर्जी होंगी INDIA की पीएम उम्मीदवार? जानें किन-किन नेताओं ने की है वकालत

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2023, 01:38 PM IST

INDIA PM Candidate: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी पार्टियों की दूसरी बैठक बेंगलुरु में हुई। इस दौरान कई मुद्दों पर सहमति बनी, गठबंधन का नाम INDIA रखा गया। सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि कांग्रेस पार्टी ने यह दावा किया कि उसे पीएम पद में कोई दिलचस्पी नहीं है। बीजेपी समेत एनडीए के तमाम साथी यही सवाल पूछ रहे हैं कि विपक्ष का चेहरा कौन होगा? अब ममता बनर्जी का नाम जोर पकड़ रहा है।

Oppositions PM Face: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी उठापटक का दौर जारी है। NDA के खिलाफ 26 विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम INDIA रखा है। कांग्रेस ने ये ऐलान कर दिया है कि पार्टी को पीएम की कुर्सी में कोई दिलचस्पी नहीं है। अब सवाल ये उठ रहा है कि विपक्ष की तरफ से किस नेता को पीएम उम्मीदवार के तौर पर प्रोजेक्ट किया जाएगा। इस रेस में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाम ने जोर पकड़ लिया है। दरअसल, कांग्रेस के हाथ खड़ा करने के बाद टीएमसी सांसद ने ममता बनर्जी को पीएम फेस बनाने की डिमांड की है।

Mamata Banerjee

ममता बनर्जी को पीएम पद का चेहरा बनाने की मांग।

'ममता बनर्जी को बनाया जाए INDIA का पीएम फेस'

कांग्रेस के पीछे हटते ही ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री उम्मीदवार के लिए अपना दावा ठोक दिया है। पार्टी की सांसद शताब्दी राय ने ये दावा किया है कि अगर कांग्रेस पीएम पद की रेस में नहीं है तो विपक्ष का प्रधानमंत्री चेहरा ममता बनर्जी ही होंगी। मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद शताब्दी राय ने बोला कि 'हम चाहते है कि हमारी नेता और राज्य की सीएम ममता बनर्जी पीएम पद पर पहुंचें। इस ओर हमारा अगला कदम थोड़ा हटकर हो सकता है। सपने देखने में कोई बुराई नहीं है।'

End of Feed