'मेघालय हनीमून मर्डर केस' में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान 'पुणे फोर्ट मर्डर केस' का जिक्र क्यों हुआ?

Meghalaya Honeymoon Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सोनम रघुवंशी को जमानत देने वाले मेघालय हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रक्रिया से जुड़े कारणों का हवाला देते हुए मेघालय हनीमून मर्डर केस में सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के दौरान केतन अग्रवाल मर्डर केस का जिक्र किया गया। सोनम रघुवंशी पर 2025 में हनीमून के दौरान अपने पति की हत्या करने का आरोप है।

Meghalaya Honeymoon Murder Case

मेघालय हनीमून मर्डर केस (फाइल फोटो)

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सोनम रघुवंशी को जमानत देने वाले मेघालय हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की बेंच ने हाई कोर्ट के आदेश पर चिंता जताई, लेकिन उस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। बेंच ने कहा कि सोनम रघुवंशी जेल से रिहा हो चुकी हैं और ट्रायल कोर्ट की जमानत शर्तों के तहत शिलांग में हैं।

End of Feed