राम मंदिर चढ़ावा मामले में ‘बड़ी मछलियों' पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? कांग्रेस ने की ‘फॉरेंसिक ऑडिट' की मांग

जयराम रमेश ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'कांग्रेस की मांग बेहद स्पष्ट है: पूरी व्यवस्था का फॉरेंसिक ऑडिट हो, जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो और जांच पूरी पारदर्शिता के साथ हो।’उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा, 'मोदी जी, चढ़ावा भगवान श्रीराम के नाम पर आया था।'

Ram Mandir donation case: कांग्रेस ने मंगलवार को मांग की कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में पूरी व्यवस्था का 'फॉरेंसिक ऑडिट’कराया जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ 'सख्त कार्रवाई’कर पूरी पारदर्शिता के साथ जांच कराई जाए। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह सवाल भी किया कि इस मामले में अब तक 'बड़ी मछलियों’के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई और मंदिर ट्रस्ट को भंग क्यों नहीं किया गया?

Jairam Ramesh

कांग्रेस नेता जयराम रमेश।

रमेश ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'कांग्रेस की मांग बेहद स्पष्ट है: पूरी व्यवस्था का फॉरेंसिक ऑडिट हो, जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो और जांच पूरी पारदर्शिता के साथ हो।’उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा, 'मोदी जी, चढ़ावा भगवान श्रीराम के नाम पर आया था। जो लोग इसके प्रबंधन और प्रबंधकों को चुनने का श्रेय लेते रहे हैं, उन्हें इस चंदा चोरी की जिम्मेदारी भी लेनी होगी।’ रमेश ने दावा किया कि राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में जांच शुरू हुए तीन महीने पूरे होने में अब तीन दिन शेष हैं और अभी तक आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल नहीं हुआ है।

End of Feed