केवल एयर इंडिया को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है- याचिकाकर्ता से जब पूछ लिया सुप्रीम कोर्ट ने सवाल, जानिए पूरा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने एयर इंडिया के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए तीखे सवाल पूछ लिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सिर्फ एयर इंडिया का नाम ही क्यों याचिका में है?

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एयर इंडिया की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य संबंधित पहलुओं की जांच के लिए शीर्ष अदालत के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की नियुक्ति का अनुरोध करने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। अदालत ने याचिकाकर्ता से पूछा कि केवल एयर इंडिया को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है, जो हाल ही में एक “दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी” का शिकार हुई है।

air india supreme court-

एयर इंडिया की प्लेन (फाइल फोटो- PTI)

सुप्रीम कोर्ट ने पूछे तीखे सवाल

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमल्या बागची की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता वकील नरेन्द्र कुमार गोस्वामी को सुझाव दिया कि वे अपनी जनहित याचिका वापस लें और यदि कोई शिकायत है तो उचित मंच का सहारा लें। पीठ ने कहा- “ऐसी धारणा न बने कि आप अन्य एयरलाइंस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। केवल एयर इंडिया को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है, जबकि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी का शिकार हुई है? यदि आप नियामक व्यवस्था चाहते हैं तो आपने अन्य एयरलाइंस को अपनी याचिका में क्यों शामिल नहीं किया?”

End of Feed