पास होने के तीन साल बाद भी महिला आरक्षण कानून क्यों लागू नहीं हुआ- राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू से पीछे तीखे सवाल

सोशल मीडिया पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) के बीच वार-पलटवार देखने को मिल रहा है। दोनों नेता महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भिड़ते दिखे हैं।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) सोशल मीडिया पर भिड़ते दिख रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच वार पलटवार का सिलसिला शुरू हो गया है। मामला महिला आरक्षण विधेयक से जुड़ा है। दरअसल राहुल गांधी ने आज सुबह महिलाओं से जुड़े हुए एक वीडियो को पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात कही थी, इसी वीडियो पर संसदीय कार्यमंत्री और भाजपा नेता किरेन रिजिजू ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण विधेयक का बिना किसी शर्त के समर्थन करेगी। अब राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू के इस पोस्ट पर पलटवार किया है।

End of Feed