मध्य प्रदेश और कर्नाटक को क्यों नहीं बना पाए वाइब्रेंट? कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Sep 28, 2023, 08:15 AM IST

जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के 20 वर्षों को राज्य के विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। तब कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने पूछा कि आप वाइब्रेंट मध्य प्रदेश और कर्नाटक क्यों नहीं बना पाए?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के 20 वर्षों को राज्य के विकास को आगे बढ़ाने में "महत्वपूर्ण मील का पत्थर" बताया। इस पर कांग्रेस नेता और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सवाल किया कि पीएम मोदी कर्नाटक और मध्य प्रदेश को वाइब्रेंट राज्य बनाने में क्यों विफल रहे। साथ ही कहा कि वर्तमान में दो गुजरात हैं। एएनआई से बात करते हुए इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि जब पीएम मोदी वाइब्रेंट गुजरात के बारे में बात करते हैं तो दो गुजरात होते हैं। एक जिसके बारे में हम उनके भाषणों में सुनते हैं और दूसरा जिसके बारे में केवल तभी देखा जा सकता है जब हम वहां जाते हैं और वह गुजरात है जहां मोरबी की घटना हुई थी और भ्रष्टाचार के कारण लोगों की जान चली गई। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी से पूछना चाहता हूं कि जब आपकी सरकार अन्य राज्यों में भी थी तो आप वाइब्रेंट मध्य प्रदेश और कर्नाटक क्यों नहीं बना पाए?

Imran Pratapgarhi, Narendra Modi

वाइब्रेंट गुजरात को लेकर कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने पीएम मोदी से किए सवाल

इससे पहले पीएम मोदी ने बुधवार को कहा था कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो उसने कोई सहयोग नहीं किया और विकास पर ध्यान देने की बजाय छवि खराब करने की कोशिश की गई। पीएम मोदी ने कहा कि जबकि दुनिया अब वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की सफलता देख रही है। जब यह आयोजन 20 साल पहले शुरू हुआ था। तब तत्कालीन केंद्र सरकार ने कोई सहयोग नहीं दिया था और राज्य की छवि को खराब करने का प्रयास किया गया था। पीएम कहा कि कांग्रेस गुजरात के विकास को राजनीति से जोड़ती थी।

End of Feed