बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री (Bageshwar Baba Dhirendra Shastri) का रोने का एक वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाबा एक दुल्हन की बात सुनकर भावुक होते दिख रहे हैं।
दरअसल हर साल बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री गरीब कन्याओं की शादी करवाते हैं। इस बार भी महाशिवरात्रि पर बागेश्वर धाम में 121 गरीब कन्याओं की शादी कराई गई। इसका सारा खर्च बागेश्वर धाम की तरफ से दिया गया। शादी के बाद जब धीरेंद्र शास्त्री इन दुल्हनों से बात करने लगे तो इनमें से कई लड़कियों ने अपना दुख बागेश्वर बाबा के सामने जाहिर किया।
इन्हीं लड़कियों की बात सुनकर बागेश्वर महाराज भावुक हो पड़े और सबके सामने ही रोने लगे। इस दौरान कई लड़कियों ने अपनी दुखभरी कहानी सुनाई।
