Watch Video: बागेश्वर धाम सरकार पर सवाल उठाने वाले श्याम मानव आखिर किसका मोहरा हैं?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2023, 10:56 PM IST

बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) पर चमत्कार के नाम पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने के आरोप लगाने वाले अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के फाउंडर श्याम मानव आखिर किसका मोहरा बने हैं।

बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) पर चमत्कार के नाम पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने के आरोप पर हंगामा मचा है। पूरे देश की नजरें इस विवाद पर टिकी हैं। ये विवाद जिस शख्स के आरोप लगाने के बाद शुरू हुआ है। उनका नाम है श्याम मानव। जो अपनी पहचान अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (Andhashraddha Nirmulan Samiti) के फाउंडर के तौर पर देते हैं। श्याम मानव अंधविश्वास के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाने का दावा करते हैं। लेकिन उनके इन दावों पर सवाल उठते दिखे। जब हमने उनके यूट्यूब चैनल का रुख किया। खुद श्याम मानव जिस तरह के दावे करते दिखे।

उस पर कई सवाल उठने लगे। उनके यूट्यूब चैनल के थंबनेल्स को देखकर आपके मन में भी यही सवाल उठेंगे कि श्याम मानव अंधश्रद्धा निर्मूलन का जो अभियान चलाते हैं। उसमें सिर्फ हिंदू धर्म से जुड़े चेहरों का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? ईसाई और मुस्लिम धर्म के चेहरों के इस्तेमाल से वो क्यों बचते हैं? इसलिये सवाल उठ रहा है कि श्याम मानव का चेहरा आखिर किसका मोहरा है? श्याम मानव किसके इशारे पर सनातन को बदनाम करने का अभियान चला रहे हैं। ये सवाल बागेश्वर धाम सरकार ने भी उठाया है।

End of Feed