Odisha Train Accident: किसकी गलती से हुआ ओडिशा रेल हादसा, अब चलेगा पता! FIR दर्ज, जांच की तैयारी में जुटी CBI

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 5, 2023, 10:15 PM IST

Odisha Train Accident: सीबीआई बालासोर ट्रेन हादसे की जांच की तैयारी में जुट गई है। पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से कहा है कि सीबीआई इस मामले को अपने हाथ में लेगी। जिसमें कम से 275 लोगों की मौत हो गई है।

Odisha Train Accident: ओडिशा रेल हादसे में किसकी गलती थी, इसकी जानकारी जल्द ही सामने आ जाएगी। इस मामले पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और सीबीआई बालासोर ट्रेन एक्सीडेंट की जांच की तैयारी में जुट गई है। सोमवार को ओडिशा रेल हादसे में जीआरपी ने केस दर्ज किया है।

End of Feed