मैनपुरी में किसका चलेगा जोर, बीजेपी की तरफ से चर्चा में ये नाम

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 8, 2022, 01:31 PM IST

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी की तरफ से कौन उम्मीदवार होगा इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन आशीष सिंह राठौर, तृप्ति शाक्य, ठाकुर जयवीर सिंह का नाम सामने आ रहा है। मैनपुरी की जनता क्या सोचती है उस पर एक नजर डालेंगे।

आजमगढ़, रामपुर और मैनपुरी लोकसभा को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता था। लेकिन आजमगढ़ और रामपुर के नतीजों ने झुठला दिया कि आजमगढ़ या रामपुर मतलब सपा या सपा का मतलब रामपुर और आजमगढ़। अब चुनाव मैनपुरी का है जहां सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उपचुनाव होना है। यह उपचुनाव सपा और बीजेपी दोनों के लिए अहम है। सपा को जहां अपनी साख बचानी है, वहां बीजेपी को साबित करना है कि प्रदेश की कोई भी सीट सपा की बपौती नहीं है। इस चुनावी समर में जहां सपा ऐसे उम्मीदवार की तलाश में हैं जो जीत के सिलसिले को बरकरार रखे तो बीजेपी एक ऐसे उम्मीदवार की तलाश में है जो सपा को पटखनी दे सके। बताया जा रहा है कि बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट में कई नाम जैसे आशीष सिंह राठौर उर्फ राहुल राठौर, तृप्ति शाक्य, ममता शाक्य शामिल हैं। बीजेपी किसे अपना उम्मीदवार बनाती है इसका फैसला तो पार्टी को करना है। लेकिन मैनपुरी की जनता क्या सोचती है। इसे समझना जरूरी है।

ashish singh rathore

आशीष सिंह उर्फ राहुल ठाकुर, बीजेपी नेता

किशनी के कद्दावर क्षत्रिय नेताओं में बीजेपी नेता आशीष सिंह उर्फ राहुल राठौर को जाना जाता है। उन्होंने लोकसभा उपचुनाव में दावा ठोंका है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राहुल राठौर लगातार जनसपंर्क के जरिए खुद को बेहतर उम्मीदवार के तौर पर पेश कर रहे हैं। जिले में सबसे तगड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले उनके बाबा शिववक्ष सिंह राठौर रह चुके हैं कई बार विधायक व पूर्व मंत्री रहे। इंदिरा गांधी के विरुद्ध जनमत के बावजूद कांग्रेस की टिकट पर मैनपुरी लोकसभा चुनाव में मिला था एक लाख वोट हासिल किया। अब सवाल यह है कि मैनपुरी की जनता क्या सोचती है।

End of Feed