कौन थे प्रतीक यादव जिनकी महज 38 साल की उम्र में हुई अचानक मौत? सियासत से दूर रहकर क्या करते थे मुलायम के सौतेले बेटे?

Prateek Yadav: प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता बेटे थे। 38 वर्षीय प्रतीक यादव रियल एस्टेट व्यवसाय, फिटनेस सेंटर और पशु कल्याण के क्षेत्र में काम करते थे ...

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। उनकी उम्र 38 साल थी। प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। यानी वह अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रतीक राजनीति से दूर थे। उनका रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। प्रतीक ने लखनऊ में आयरन कोर फिट (Iron Core Fit) नाम से हाई एंड जिम बिजनेस शुरू किया था। इसकी शुरुआत साल 2015 में हुई थी और अभी तक कई ब्रांच खुल चुकी हैं। यह प्रीमियम क्‍लाइंट्स के लिए है।

Prateek yadav

प्रतीक यादव का निधन (Photo: Instagram)

मुलायम की दूसरी पत्नी के बेटे

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता बेटे थे। 38 वर्षीय प्रतीक यादव रियल एस्टेट व्यवसाय, फिटनेस सेंटर और पशु कल्याण के क्षेत्र में काम करते थे और बेघर लोगों के लिए एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) भी चलाते थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति में सक्रिय हैं। उनका रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था।

End of Feed