अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का कल होगा अंतिम संस्कार, पीएम मोदी ने काफिले से गाड़ियां कम की
आज की ताजा खबर लाइव, 13 मई 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [प्रतीक यादव का निधन], [NEET-UG 2026 पेपर लीक नेटवर्क], [सोना-चांदी महंगा] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में पल्मोनरी फाइब्रोसिस से निधन हो गया। उनका गुरुवार की दोपहर 1:30 मिनट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, नासिक से गुरुग्राम तक फैला था NEET-UG 2026 पेपर लीक नेटवर्क। इसके अलावा ईंधन बचाने के लिए राज्यों ने घटाए विदेशी दौरे और सरकारी काफिले, पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन लिया जा रहा है। उधर, भारत ने बढ़ाई Gold-Silver Import Duty, रुपये को सहारा देने की कोशिश की जा रही है।
अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का कल होगा अंतिम संस्कार, पीएम मोदी ने काफिले से गाड़ियां कम की
गडकरी महाराष्ट्र के दौरे पर बस से करेंगे सफर
गडकरी ने यह कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हाल में की गई अपील के बाद उठाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के बीच कहा था कि विदेशी मुद्रा की बचत के लिए पेट्रोलियम उत्पादों के कम उपयोग और वर्क फ्रॉम होम जैसे तरीकों को अपनाया जाए।
सपा के जिला उपाध्यक्ष के एक घर को बुलडोजर से किया गया ध्वस्त
बंगाल सरकार ने सरकारी स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियों को 31 मई तक बढाया
अधिकारी ने कहा कि छुट्टियां आगे बढ़ाने का उद्देश्य खराब मौसम की स्थिति में छात्रों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करना है।
यह आदेश सभी सरकारी और सरकार द्वारा समर्थित संस्थानों पर बाध्यकारी है, निजी स्कूल अलग कार्यक्रम का पालन कर सकते हैं।
खरगे आवास में कांग्रेस की बड़ी बैठक, केरल सीएम पर फैसला संभव
प्रतीक यादव की Pulmonary Embolism से हुई मौत
बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट अपने पास रखी
हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में उन्होंने भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों से जीत हासिल की थी और बुधवार को उन्होंने भवानीपुर से विधायक के रूप में राज्य विधानसभा में शपथ ली।
अधिकारी ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से कहा, ’’नंदीग्राम से कोई और विधायक (उपचुनाव में) चुना जाएगा। लेकिन मैं वहां के लोगों को अपनी कमी महसूस नहीं होने दूंगा।’’
उन्होंने कहा, ’’मैं राज्य के बाकी हिस्सों के साथ ही नंदीग्राम के लोगों से किए गए सभी विकास संबंधी वादों को पूरा करूंगा।’’
अधिकारी ने 2009 से 2016 तक नंदीग्राम से तृणमूल कांग्रेस विधायक रहीं फिरोजा बीबी के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय वह ममता बनर्जी की पार्टी के प्रमुख नेताओं में शामिल थे।
CBSE 12वीं का रिजल्ट आया
बिहार मंत्रिमंडल ने 72,901 करोड़ रुपये ऋण लेने को दी मंजूरी, महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत वृद्धि
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान राज्य सरकार को 72,901 करोड़ रुपये तक ऋण लेने की अनुमति प्रदान की गई, जिसमें 64,141 करोड़ रुपये का बाजार ऋण शामिल हैं। इस राशि से राज्य में विभिन्न तरह की विकास योजनाओं पर खर्च की जाएगी।
मंत्रिमंडल ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में वृद्धि को भी स्वीकृति दी। सप्तम केंद्रीय पुनरीक्षित वेतन संरचना के तहत कार्यरत कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, छठे वेतनमान के कर्मियों का डीए 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत तथा पांचवें वेतनमान के कर्मियों का डीए 474 प्रतिशत से बढ़ाकर 483 प्रतिशत किया गया है। यह वृद्धि एक जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।
सरकार ने कहा कि महंगाई भत्ते में वृद्धि का उद्देश्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की क्रय शक्ति को बनाए रखना है।
मंत्रिमंडल ने राज्य के पांच संवेदनशील जिलों-पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, मधुबनी, वैशाली और सिवान-में ’पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)’ के पांच नए पद सृजित करने को भी मंजूरी दी। सूत्रों के अनुसार, इन जिलों में ग्रामीण क्षेत्रों की निगरानी मजबूत करने और कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
दिल्ली पुलिस ने ओडिशा से लाया गया 80 किलो गांजा जब्त किया, दो गिरफ्तार
पुलिस ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरियाणा के रेवाड़ी निवासी लोकेश भारद्वाज (28) और राजस्थान के भिवाड़ी निवासी अख्तर खान (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पंकज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि राजस्थान के भिवाड़ी से दिल्ली-एनसीआर में गांजे की एक बड़ी खेप पहुंचाई जानी है जिसके बाद पुलिस टीम ने दो मई को आजादपुर सब्जी मंडी के सर्विस लेन के पास जाल बिछाकर संदिग्ध कार को रोका और दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
उन्होंने बताया कि कार की तलाशी लेने पर 80.670 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
कुमार के अनुसार पूछताछ में पता चला कि यह गांजा ओडिशा के सिमिलीगुड़ा से लाया गया था और इसे भिवाड़ी ले जाया जा रहा था जहां से इसे दिल्ली-एनसीआर में भेजा जाना था। आरोपियों ने माना कि वे मौके पर अपने एक साथी को यह नशीला पदार्थ पहुंचाने आए थे।
डीसीपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को मामले में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया तथा उनकी पुलिस रिमांड हासिल की गई।
सोने पर शुल्क बढ़ाने से आयात नहीं घटेगा बल्कि कीमतें बढ़ेंगी: जीजेईपीसी
परिषद ने स्थायी समाधान के लिए सरकार से उद्योग के हितधारकों के साथ बातचीत करने की अपील की है।
जीजेईपीसी ने बयान में कहा, ’’ आयात शुल्क बढ़ाने से शायद ही कभी सोने का आयात घटता है। यह केवल कीमतें बढ़ाता है। हाल के समय में सोने की कीमतें दोगुनी होने के बावजूद आयात उसी अनुपात में नहीं घटा है।’’
परिषद के अनुसार, उच्च शुल्क तस्करी को बढ़ावा देते हैं और निर्यात लागत बढ़ाते हैं। वहीं निर्यातकों को अब नामित एजेंसियों से शुल्क-मुक्त सोना लेने पर प्रति किलोग्राम 28-30 लाख रुपये की बैंक गारंटी देनी पड़ रही है जिससे कार्यशील पूंजी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
बयान में कहा गया कि इसका सबसे गंभीर असर सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) विनिर्माताओं पर पड़ेगा। परिषद में ऐसे 80 प्रतिशत सदस्य हैं जो ’’गंभीर नकदी संकट’’ का सामना कर रहे हैं।
सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क छह प्रतिशत से बढ़ाकर बुधवार को 15 प्रतिशत कर दिया। प्लैटिनम पर कर 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 15.4 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप सोने/चांदी के डोरे, सिक्के, अन्य वस्तुएं आदि पर भी कर में बदलाव किए गए हैं।
सरकार के फैसले पर परिषद ने कहा कि उसने प्रमुख खुदरा विक्रेताओं और विनिर्माताओं के साथ बैठक की है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर सोने के आयात को नियंत्रित करने के उपाय सुझाए हैं।
इन उपायों में 18 कैरेट और 14 कैरेट जैसे कम शुद्धता वाले आभूषणों को बढ़ावा देकर आयात में 20-30 प्रतिशत की कमी लाना, पुराने सोने के विनिमय कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करना, भारत के अनुमानित 25,000 टन घरेलू सोना भंडार को उपयोग में लाने के लिए स्वर्ण मौद्रीकरण योजना को पुनर्जीवित करना तथा छड़ों, ’बिलेट’ एवं सिक्कों में निवेश मांग को हतोत्साहित करना और आभूषण निर्यातकों के लिए विशेष प्रोत्साहन देना शामिल हैं।
परिषद ने कहा कि वह स्वर्ण मौद्रीकरण योजना को बहाल करने पर एक विस्तृत दस्तावेज अलग से सरकार को सौंप रही है।
बयान के अनुसार, ’’ जीजेईपीसी, सरकार से अपील करता है कि वह राजकोषीय लक्ष्यों को निर्यात वृद्धि के साथ संतुलित करने वाले स्थायी समाधानों पर बातचीत करे।’’
हरियाणा निगम चुनाव परिणाम: महापौर पद की दौड़ में भाजपा उम्मीदवार आगे
अंबाला, पंचकूला व सोनीपत में महापौर व पार्षदों के लिए, रेवाड़ी नगर परिषद में अध्यक्ष व पार्षदों के लिए और सांपला, धारूहेड़ा व उकलाना नगर समितियों में अध्यक्ष व पार्षदों के चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ था।
बुधवार को जारी परिणामों के अनुसार, धारूहेड़ा में भाजपा के सत्यनारायण उर्फ अजय जांगरा ने निर्दलीय उम्मीदवार बाबू लाल को 6,236 मतों से हराया, जबकि कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।
सांपला में भाजपा के प्रवीण ने निर्दलीय उम्मीदवार अंकित को 687 मतों से हराया।
वहीं, उकलाना में भाजपा उम्मीदवार निकिता गोयल निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी से 2,806 मतों से हार गईं।
तोहाना, झज्जर, राजौंद, ताराओरी, कनीना व सधौरा की नगर परिषदों और नगर समितियों में भी एक-एक वार्ड के लिए उपचुनाव हुए।
आधिकारिक रुझानों के अनुसार, अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों में भाजपा उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं।
अंबाला में महापौर पद के लिए भाजपा की अक्षिता सैनी कांग्रेस उम्मीदवार कुलविंदर कौर से आगे चल रही हैं जबकि निर्दलीय उम्मीदवार सोनिया रानी तीसरे स्थान पर हैं।
पंचकूला में महापौर पद के लिए भाजपा के श्यामलाल बंसल कांग्रेस की सुधा भारद्वाज से आगे चल रहे हैं जबकि आम आदमी पार्टी के राजेश कुमार तीसरे स्थान पर हैं।
सोनीपत में महापौर पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव जैन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कमल दीवान से आगे हैं जबकि भारतीय जनवादी परिषद (आईएनएलडी) के आनंद कुमार तीसरे स्थान पर हैं।
अंबाला व पंचकूला में 20-20 वार्डों और सोनीपत में 22 वार्डों के लिए मतदान हुआ था।
वर्तमान में पंचकूला, अंबाला और सोनीपत के तीनों नगर निगमों में मौजूदा महापौर भाजपा से हैं।
सोनिया गांधी की अस्पताल से वापसी
प्रधानमंत्री मोदी ने मितव्ययिता के तौर पर अपने काफिले के वाहनों की संख्या में कटौती की
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री की हालिया घरेलू यात्राओं के दौरान उनके काफिले में शामिल वाहनों की संख्या कम की गई है।
हालांकि, विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों को बरकरार रखा गया है।
सूत्रों के अनुसार, हैदराबाद में रविवार को मितव्ययिता उपायों के संबंध में दिए गए प्रधानमंत्री के भाषण के तुरंत बाद गुजरात और असम में उनके काफिले में कारों की संख्या को कम कर दिया गया।
सूत्रों ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ने जहां संभव हो, बिना नए वाहन खरीदे अपने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल करने के निर्देश दिए हैं।
पश्चिम एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई द्वारा आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए मितव्ययिता अपनाने पर जोर दिया था।
प्रधानमंत्री ने पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने, शहरों में मेट्रो रेल सेवाओं का उपयोग करने, कारपूलिंग अपनाने, इलेक्ट्रिक वाहनों के अधिक इस्तेमाल, पार्सल ढुलाई के लिए रेलवे सेवाओं का उपयोग करने और ’वर्क फ्रॉम होम’ (घर से काम करने) को बढ़ावा देने का सुझाव दिया था।
सोनिया गांधी नियमित जांच के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचीं
सिर्फ चार गाड़ियों के काफिले से PMO पहुंचे मोदी
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ इलाके में आतंकी के मददगार शिक्षक को किया गिरफ्तार
इस शिक्षक का नाम मशकूर अहमद उर्फ मशकूर मास्टर है ।
किश्तवाड़ पुलिस ने इसे UAPA के तहत गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक हालही में किश्तवाड़ इलाके के छात्रु में हुई मुठभेड़ में जो आतंकी मारे गए थे ये शिक्षक उनके संपर्क में था और लगातार उनकी मदद कर रहा था। इसके अलावा भी मशकूर मास्टर पर आतंकियों की मदद करने के सबूत सुरक्षा बलों को मिले हैं।
ऐसे में पुलिस अब इससे पूछताछ कर रही है।
बता दें कि किश्तवाड़ में सैफुल्लाह समेत पांच आतंकियों को सुरक्षा बलों ने जनवरी और फरवरी के महीनों में ढेर किया था जो पिछले 3 साल से इस इलाके में एक्टिव थे।
साउथ कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी का विजय मार्च
घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट
विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 75.64 अंक चढ़कर 74,614.51 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 17.10 अंक की बढ़त के साथ 23,391.10 अंक पर पहुंच गया। हालांकि, दोनों सूचकांक इस तेजी को बरकरार नहीं रख पाए। सेंसेक्स 182.60 अंक टूटकर 74,362.19 अंक पर और निफ्टी 41.05 अंक फिसलकर 23,352.25 अंक पर कारोबार करने लगा।
