वायुसेना के जवान से कैसे बने सुवेंदु अधिकारी के सबसे भरोसेमंद साथी? BJP से पहले TMC से जुड़ा था चंद्रनाथ रथ का परिवार

Who Was Chandranath Rath: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की उत्तर 24 परगना जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। चंद्रनाथ पहले भारतीय वायु सेना में सेवा दे चुके थे और बाद में राजनीति में सक्रिय हुए। जानिए शुभेंदु के करीबी के बारे में सबकुछ।

Who Was Chandranath Rath: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बुधवार रात उस समय बड़ा झटका लगा, जब भाजपा नेता सुवेंदुअधिकारी (Suvendu Adhikari) के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ (Chandranath Rath Murder) रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार को रोककर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना के बाद पूरे राज्य में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। 41 वर्षीय चंद्रनाथ रथ सिर्फ एक राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं थे, बल्कि सुवेंदुअधिकारी के सबसे भरोसेमंद लोगों में गिने जाते थे।

chandranath rath ke bare me

शुभेंदु अधिकारी के सबसे भरोसेमंद सहयोगी माने जाते थे चंद्रनाथ (Photo: AI Generated)

उनका रिश्ता सुवेंदु और उनके परिवार से दो दशक से भी ज्यादा पुराना बताया जाता है। चंद्रनाथ मूल रूप से पूर्वी मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर इलाके के रहने वाले थे। यही जिला सुवेंदु अधिकारी की राजनीति का मजबूत गढ़ माना जाता है। चंद्रनाथ का जीवन राजनीति से पहले पूरी तरह अलग था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई रहारा रामकृष्ण मिशन (Rahara Ramakrishna Mission) से पूरी की। छात्र जीवन में वे आध्यात्मिक विचारों से काफी प्रभावित थे और कुछ समय तक उन्होंने साधु जीवन अपनाने के बारे में भी सोचा था। लेकिन बाद में उन्होंने देश सेवा का रास्ता चुना और भारतीय वायु सेना में शामिल हो गए।

End of Feed