केरल में 'सतीशन युग' का आगाज, जमीन से जुड़े नेता की दिल्ली के पावर कॉरिडोर पर जीत; जानें कौन हैं वी डी सतीशन

वी.डी. सतीशन केरल के नए मुख्यमंत्री होने वाले हैं, इसका ऐलान हो चुका है । जानिए कैसे एक साधारण छात्र नेता ने अपनी आक्रामक राजनीति और जमीनी पकड़ के दम पर दिल्ली के बड़े नेताओं को पीछे छोड़ते हुए केरल की सत्ता हासिल की।

केरल की राजनीति में कई दिनों से जारी सस्पेंस, मैराथन बैठकों और दिल्ली से तिरुवनंतपुरम तक चली लॉबिंग के बाद आखिरकार कांग्रेस ने अपना फैसला सुना दिया है। वी.डी. सतीशन (VD Satheesan) केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे। यह फैसला केवल एक पद की नियुक्ति नहीं है, बल्कि कांग्रेस के भीतर उस नई विचारधारा की जीत है जो दिल्ली के कनेक्शन के बजाय जमीनी संघर्ष और चुनावी प्रदर्शन को प्राथमिकता देती है।

who is VD Satheesan

छात्र नेता से मुख्यमंत्री तक का सफर

एक संघर्षपूर्ण चुनाव और नेतृत्व की दुविधा

2026 के केरल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) की प्रचंड जीत के बाद एक ही सवाल हर तरफ गूंज रहा था कि अगला मुख्यमंत्री कौन? एक तरफ के.सी. वेणुगोपाल थे, जिनका दिल्ली आलाकमान और राहुल गांधी के करीब होना उनकी सबसे बड़ी ताकत थी। दूसरी तरफ अनुभवी रमेश चेन्निथला थे। लेकिन इन सबके बीच एक चेहरा ऐसा था जिसे पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता ने जीत का असली नायक माना वो थे वी.डी. सतीशन। कांग्रेस के लिए यह फैसला आसान नहीं था। एक हफ्ते तक नेतृत्व इस कश्मकश में रहा कि क्या उस नेता को 'ईनाम' दिया जाए जिसने चुनाव लड़ा और जीता या उसे जो दिल्ली के गलियारों में पार्टी का मजबूत स्तंभ है और अंत में कांग्रेस ने 'जनादेश' के चेहरे को चुना।

End of Feed