Sukhwinder Singh Sukhu: छात्र नेता से लेकर CM की कुर्सी तक, जानिए कौन हैं हिमाचल के नए CM सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 10, 2022, 11:42 PM IST

Sukhwinder Singh Sukhu: सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास सबसे ज्यादा विधायकों का समर्थन का पहले से ही दावा किया जा रहा था। उनके सामने सिर्फ प्रतिभा सिंह ही थीं, जो उन्हें सीएम के पोस्ट के लिए चुनौती दे रही थीं, लेकिन आलाकमान ने जब साफ कर दिया कि जीते हुए विधायकों में से ही कोई एक सीएम बनेगा तो सुक्खू की जीत उसी समय पक्की हो गई थी।

Sukhwinder Singh Sukhu: कांग्रेस ने हिमाचल के नए सीएम के नाम पर मुहर लगा दी है। सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के नए मुख्यमंत्री होंगे। एक छात्र नेता से राजनीति की शुरूआत करने वाले सुक्खू इस समय पहले से ही सीएम की रेस में सबसे आगे बताए जा रहे थे। उनके पास सबसे ज्यादा विधायकों का समर्थन था।

यहां से शुरू की राजनीति

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक छात्र नेता के तौर पर राजनीति में एंट्री की थी। मूल रूप से हिमाचल के हमीरपुर जिले के नादौन के रहने वाले सुक्खू ने कानून की पढ़ाई की है। कॉलेज के दिनों में ही सुक्खू कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित हुए और कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) से जुड़े गए। जिसके बाद वह 1989 में NSUI की राज्य इकाई के अध्यक्ष चुने गए। 1998-2008 के बीच, सुखविंदर ने राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया।

End of Feed