Who is Snehdeep Singh Kalsi: स्नेहदीप सिंह नाम के एक पंजाबी युवक ने पांच भाषाणों में हिंदी फिल्म के गाने को गाया और जब उनकी सिंगिंग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सामना हुआ तो वह उस टैलेंट को देश के सामने लाने से पीछे नहीं रहे। पीएम ने माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर पर उस गाने की क्लिप को शेयर किया और उनकी तारीफों के पुल बांधे।
Who is Snehdeep Singh Kalsi: स्नेहदीप सिंह सिंह सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं और फिलहाल महाराष्ट्र के मुंबई शहर में रहते हैं। (फाइल)
दरअसल, पीएम ने सिंह का एक वीडियो शेयर करते हुए उनकी तारीफ की थी। एक मिनट आठ सेकेंड्स की इस क्लिप में उन्होंने केसरिया गाना पांच अलग-अलग भाषाओं में एक ही समय पर गाया था। पीएम ने क्लिप शेयर करते हुए लिखा था, "प्रतिभाशाली स्नेहदीप सिंह की ओर से इस अद्भुत गायन को देखा। मेलोडी के अलावा यह प्रस्तुति 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना की एक महान अभिव्यक्ति है। शानदार!" बाद में सिंह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और उन्हें बधाई के लिए धन्यवाद भी कहा।
Thank you so much for the appreciation sir. Means a lot. So glad it reached you and you enjoyed it 🙏🏻 t.co/8PNl6Bofqi
— ANI (@ANI) Mar 17, 2023
