कौन है संजय भंडारी...भारत के लिए उसका प्रत्यर्पण क्यों है बड़ी जीत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 7, 2022, 10:39 PM IST

यूनाइटेड किंगडम की एक अदालत ने हथियार डीलर संजय भंडारी के भारत प्रत्यर्पण की अनुमति दे दी है। भंडारी पर भारत में मनी लॉन्ड्रिंग और कर चोरी के आरोप हैं और इसकी जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही है। अब संजय भंडारी को भारत लाया जा सकता है।

Who is Sanjay Bhandari: संजय भंडारी फिलहाल लंदन में है और इसे यहां गिरफ्तार भी किया गया था। भारत सरकार की काफी कोशिशों के बाद ब्रिटेन में उसके प्रत्यर्पण का मामला चल रहा है, जहां कोर्ट ने सोमवार को प्रत्यर्पण की अनुमति दे दी है। अगर भंडारी लंदन में हाईकोर्ट में इसके खिलाफ अपील नहीं करता तो जल्द ही उसे भारत लाया जा सकेगा, हालांकि अगर वो हाईकोर्ट चला जाता है तो इसमें देरी हो सकती है।

sanjay bhandari.

संजय भंडारी को भारत लाने का रास्ता साफ

कौन है संजय भंडारी

संजय भंडारी की जिंदगी काफी दिलचस्प रही है। विदेशी गाड़ियों के इस सौदागर का जब राजनीतिक कनेक्शन बना तो हथियारों की दलाली के धंधे में उतर गया। सबसे पहले ये विदेशों से लग्जरी गाड़ियों को भारत में लाता और उसे बड़ी-बड़ी हस्तियों को बेच देता। यहीं से उसका कनेक्शन बना और हथियारों के सौदे में दलाली करने लगा। इसके लिए उसने एक कंपनी भी बनाई थी। नाम था- ऑफसेट इंडिया सलूशंज। यह कंपनी हर आर्म्स शो में भाग लेती, स्टॉल बनाती और हथियारों के लिए लॉबिंग करती।

End of Feed