रामशंकर यादव, सोमेश आनंद, केडी तिवारी...राम मंदिर दान घोटाले में SIT के रडार पर कौन-कौन?

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर दान घोटाले में एसआईटी (SIT) अपनी जांच में जुटी है। इस दौरान कई ऐसे नाम सामने आए हैं, जो राम मंदिर ट्रस्ट में काफी अंदर तक पैठ रखते हैं।

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के भव्य राम मंदिर के खजाने और चढ़ावे में हुए करोड़ों रुपये के गबन मामले में हर गुजरते दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। 7 जून 2026 से शुरू हुए आरोपों और वित्तीय विसंगतियों के इस सिलसिले के महज एक हफ्ते के भीतर ही SIT जांच का जिम्मा संभाल चुकी है। कल अपने पहले ही दिन के एक्शन में एसआईटी की टीम करीब 6 घंटे तक राम मंदिर परिसर के भीतर सबूत तलाशती रही। यहां SIT ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े लोगो से बंद कमरे में लंबी पूछताछ की और डिजिटल ट्रेल खंगाला हैं। SIT के रडार पर कई बड़े नाम हैं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसमें रामशंकर यादव, सोमेश आनंद, केडी तिवारी जैसे लोग शामिल हैं।

ram mandir donation scam

राम मंदिर डोनेशन स्कैम केस में SIT की जांच तेज (AI Photo)

रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू- कभी चलाता था ऑटो रिक्शा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के सबसे करीबी सहयोगी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू का नाम इस गबन में सामने आया है। अयोध्या में कभी मामूली ऑटो रिक्शा चलाने वाले और महज एक पुरानी बाइक से घूमने वाले टिन्नू के पास आज अयोध्या और लखनऊ जैसे महानगरों में करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी चल-अचल संपत्तियां मौजूद हैं।

End of Feed