कौन हैं मोहन चरण मांझी? जो बनेंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, BJP ने किसान पर जताया भरोसा

Who is Mohan Manjhi: मोहन चरण माझी को भारतीय जनता पार्टी के उन दिग्गज नेताओं में गिना जाता है, जिन्होंने ओडिशा में पार्टी की पकड़ मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। वो पहली बार वर्ष 2000 में ओडिशा के क्योंझर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। आपको उनके बारे में बताते हैं।

Mohan Charan Manjhi Profile: क्या आप जानते हैं कि ओडिशा के होने वाले नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी कौन हैं, उनका नाता कहां से हैं, उनके परिवार में कौन-कौन है? भारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा में अपने पहले मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन मांझी के नाम की घोषणा की है। वो पेशे से एक किसान रहे हैं और ओडिशा के क्योंझर विधानसभा सीट से चौथी बार विधायक चुने गए हैं।

Who is Mohan Manjhi

मोहन चरण मांझी को जानिए।

पहली बार कब विधायक बने थे मोहन मांझी

मोहन चरण माझी को भारतीय जनता पार्टी के उन दिग्गज नेताओं में गिना जाता है, जिन्होंने ओडिशा में पार्टी की पकड़ मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। वो पहली बार वर्ष 2000 में ओडिशा के क्योंझर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2004 में उन्होंने अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा।

End of Feed