Who is Lalit Jha: कौन है ललित झा? जिसे माना जा रहा संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने का मास्टरमाइंड

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2023, 10:44 AM IST

Who is Lalit Jha : संसद की इस घटना के बाद से ही ललित झा फरार था। पुलिस का कहना है कि वह बिहार का रहने वाला है लेकिन कोलकाता में शिक्षक के रूप में काम कर रहा था। गुरुवार को इसने संसद के समीप कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया।

Who is Lalit Jha : संसद की सुरक्षा में सेंध मामले के कथित मास्टरमाइंड ललित झा ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश करने वाली है। इस मामले में गिरफ्तार पांच अन्य आरोपी पुलिस की हिरासत में है। कहा जा रहा है कि लोकसभा में केन से धुआं फैलाकर सांसदों में दहशत पैदा करने की इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड ललित झा है। यहां हम एक नजर डालेंगे कि आखिर ललित झा है कौन?

lalit jha

कोलकाता के एक एनजीओ से जुड़ा है ललित झा।

घटना के बाद जयपुर चला गया ललित

संसद की इस घटना के बाद से ही ललित झा फरार था। पुलिस का कहना है कि वह बिहार का रहने वाला है लेकिन कोलकाता में शिक्षक के रूप में काम कर रहा था। गुरुवार को इसने संसद के समीप कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जा रहा है कि संसद की इस घटना के बाद ललित भागकर जयपुर चला गया। वहां एक होटल में रुका और फिर दिल्ली लौटा।

End of Feed